भारत-पाक ट्रेड  (सोर्स- डिजाइन फोटो)
वीडियो

भारत से व्यापार बंद होने पर कंगाल हुआ पाकिस्तान? ₹3.8 लाख करोड़ के भारी नुकसान का बड़ा खुलासा

India-Pakistan Trade Relation: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ समय से ट्रेड पूरी तरह से बंद है। दोनों देशों के बीच व्यापार में रुकावट से पाकिस्तान को बड़ी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

मनोज आर्या

India-Pakistan Trade Relation: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ समय से ट्रेड पूरी तरह से बंद है। दोनों देशों के बीच व्यापार में रुकावट से पाकिस्तान को बड़ी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे तमाम दावे के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में लगभग 40 अरब डॉलर यानी करीब 3.8 लाख करोड़ रुपये का भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पाक इंडिया बिजनेस काउंसिल के मुताबिक, भारत से सस्ता कच्चा माल नहीं मिलने के कारण पाकिस्तान के दवा, कपड़ा और अन्य उद्योगों की उत्पादन लागत काफी बढ़ गई है। लंबी दूरी के देशों से आयात करने के चलते परिवहन खर्च और समय दोनों में भारी वृद्धि हुई है, जिसके बाद अब पाकिस्तानी कारोबारी समुदाय द्वारा भारत के साथ व्यापारिक संबंध फिर से बहाल करने की लगातार मांग की जा रही है।

दूसरी ओर, विश्व व्यापार संगठन (WTO) के मंच पर एक दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली है, जहां भारत और पाकिस्तान समेत पांच देशों ने विकासशील देशों के पेशेवरों की योग्यताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने के लिए एक संयुक्त प्रस्ताव पेश किया है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि इन आर्थिक और पेशेवर मंचों पर एक साथ नजर आने के बावजूद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार की बहाली को लेकर फिलहाल किसी भी तरह के बड़े राजनीतिक बदलाव की उम्मीद करना जल्दबाजी होगी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें