Rohit Pawar on Disha Salian Case CBI FIR: दिशा सालियान की मौत के मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कर ली है। CBI ने अपनी FIR में आदित्य ठाकरे समेत कई बड़े लोगों का नाम शामिल किया है। इसे लेकर अब एनसीपी (शरद) गुट के नेता रोहित पवार ने बड़ा बयान दिया है। रोहित पवार ने कहा कि सीबीआई ने जानबूझ के आदित्य ठाकरे का नाम लिया होगा तो मुझे लगता है फिर जो हमारा चुनाल 2029 में होने होना होने वाला था उसे समय से पहले आयोतिज किया जा सकता है,क्योंकि जब भी सीबीआई सक्रिय होती है तब राजनीति उसमें आती है। उन्होंने कहा कि, सीबीआई ने पहले सुशांत सिंह राजपूत मामले में जो जांच की थी उसमें आदित्य ठाकरे जी का नाम लिया था। लेकिन बाद में क्लीन चिट वहां पे मिली। इस मामले में क्लीन चिट मिलेगी ऐसे हम सबको लगता है। अभी राजनीतिक हो या कोई भी और कारण हो जानबूझ के नेताओं का नाम लिया जाता है क्योंकि मीडिया ट्रायल उसमें होती है।