Datia Collector Viral Video: बुजुर्ग की बातें सुन हंसते रहे कलेक्टर, वह बार-बार मिलने की जिद करता रहा 
वीडियो

'मुझे कलेक्टर साहब से मिलना है', सामने बैठे IAS को नहीं पहचान पाया बुजुर्ग, वीडियो देख हंसे लोग

Datia Collector Viral Video: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में जनसुनवाई के दौरान एक दिल छू लेने वाला और मजेदार वाकया सामने आया। इंदरगढ़ का एक बुजुर्ग अपनी पेंशन समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा।

सौरभ शर्मा

Datia Collector Viral Video: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में जनसुनवाई के दौरान एक दिल छू लेने वाला और मजेदार वाकया सामने आया। इंदरगढ़ का एक बुजुर्ग अपनी पेंशन समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। वहां मौजूद कलेक्टर स्वप्नल वानखेड़े ने उनकी समस्या सुनी, लेकिन अपनी सादगी और हाफ स्वेटर पहने होने के कारण बुजुर्ग उन्हें पहचान नहीं सके। बुजुर्ग बार-बार कलेक्टर से ही गुहार लगाता रहा, "नहीं, मुझे कलेक्टर साहब से ही मिलना है।" बुजुर्ग की यह मासूमियत देखकर कलेक्टर वानखेड़े और वहां मौजूद अन्य अधिकारी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। बाद में कलेक्टर ने खुद यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि प्रशासन की पहचान केवल फाइलों से नहीं, बल्कि सच्चे मानवीय संवादों से होती है। सोशल मीडिया पर आईएएस अधिकारी की इस सादगी और सौम्य व्यवहार की जमकर तारीफ हो रही है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z