BMC चुनाव प्रचारकों पर Salman Khan की Actress ने उठाए सवाल 
वीडियो

'प्रचार में पटाखे फोड़ना जरूरी है क्या?', घर के पास आग लगने पर डेजी शाह का फूटा गुस्सा

Daisy Shah On BMC Election: Maharashtra में BMC चुनाव प्रचार के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया। अभिनेत्री डेजी शाह के घर के पास आग लग गई, जिसका आरोप प्रचार के समय हुई लापरवाही पर लगाया गया है।

सौरभ शर्मा

मुंबई में BMC Election के प्रचार के दौरान हुई लापरवाही पर बॉलीवुड एक्ट्रेस Daisy Shah का गुस्सा फूट पड़ा है। दरअसल, चुनाव प्रचारकों द्वारा सड़क पर पटाखे फोड़ने की वजह से डेजी शाह की इमारत के पास आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस घटना का वीडियो साझा करते हुए 'जय हो' फेम एक्ट्रेस ने प्रचारकों की अक्ल पर सवाल उठाए हैं। डेजी ने वीडियो में नाराजगी जताते हुए पूछा, "यह कौन सा नियम है कि चुनाव प्रचार के दौरान पटाखे फोड़ना जरूरी है?" उन्होंने इसे 'बेवकूफी' और 'सिविक सेंस' की कमी बताया। एक्ट्रेस ने स्पष्ट किया कि उनका किसी पार्टी से विरोध नहीं है, लेकिन लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि इंसानी गलती है, जिससे जान-माल का खतरा पैदा हो गया। डेजी ने सभी दलों से जिम्मेदारी से प्रचार करने की अपील की है।

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी