वाराणसी : कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बयान पर फिर बवाल, भड़की महिलाओं ने फूंका पुतला 
वीडियो

वाराणसी : कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बयान पर फिर बवाल, भड़की महिलाओं ने फूंका पुतला

Kathaavaachak: वाराणसी में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के विवादित बयान को लेकर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने जुलूस निकालकर अनिरुद्धाचार्य का पुतला फूंका।

पूजा सिंह

Aniruddhacharya: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के विवादित बयान को लेकर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। यहां मंगलवार को करीब 200 महिलाओं ने शंकर सेना महिला विंग की अध्यक्ष प्रियंका द्विवेदी के नेतृत्व में एक किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला। इस दौरान महिलाओं ने अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने अनिरुद्धाचार्य के पुतले को जमीन पर पटककर लातों से कुचला। इसके बाद पुतला फूंकने की कोशिश की। इस दौरान महिलाओं पुलिस के अधिकारी हाथ जोड़कर शांत कराने की कोशिश करते नजर आए। बता दें कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप पर आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, लड़कियां 4-5 जगह मुंह मारकर आती हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि कथावाचक ने न सिर्फ लिव-इन बल्कि बाल विवाह को भी समर्थन दिया।

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज