वीडियो थंबनेल (नवभारत) 
वीडियो

'रिटायर नहीं हुआ हूं...संसद जरूर जाउंगा', बृज भूषण शरण सिंह ने भरी हुंकार; दे डाली खुली चेतावनी- VIDEO

UP Politics: बृज भूषण शरण सिंह ने दावा किया है कि उनके इलाके की जनता ने उन्हें रिटायर नहीं किया, बल्कि एक साजिश के तहत ऐसा किया गया। साजिशकर्ताओं का सामना करने वह फिर से संसद जरूर जाएंगे।

अभिषेक सिंह

Brij Bhushan Sharan Singh: कैसरगंज से बीजेपी के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह अपने विवादित बयानों की वजह से लगातार सुर्खियों में रहते हैं। अब उनका कहना है कि वह सांसद के पद से कहीं ऊपर हैं। उनका दावा है कि उनके इलाके की जनता ने उन्हें रिटायर नहीं किया, बल्कि एक साजिश के तहत ऐसा किया गया। उन्होंने उन साजिश करने वालों का सामना करने के लिए फिर से लोकसभा चुनाव लड़ने की कसम खाई है। कटरा विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर कला गांव में हुए एक सामुदायिक भोज कार्यक्रम में बृज भूषण शरण सिंह ने किसी का नाम लिए बिना पड़ोसी जिलों के सांसदों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भगवान ही जानता है कि मैं लोकसभा चुनाव कहां से लड़ूंगा। जो सांसद सबसे ज्यादा परेशानी पैदा कर रहा है मैं उसी के क्षेत्र से चुनाव लड़ूंगा। जो जनता की अच्छी सेवा कर रहा है मैं उसके क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ूंगा।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी