फोटो- सोशल मीडिया 
वीडियो

Video: 'गिरफ्तार करने की औकात नहीं!', जब सरेआम सांसद के पैरों में गिर पड़े दरोगा; बलिया में बवाल, वीडियो वायरल

Ballia News: बलिया के नगर थाना अध्यक्ष संजय मिश्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे सपा सांसद सनातन पांडे के पैर छूते और गिरफ्तारी को लेकर 'अपनी औकात' की बात करते नजर आ रहे हैं।

प्रतीक पाण्डेय

Ballia SHO Viral Video: उत्तर प्रदेश के बलिया में पुलिस की कार्यप्रणाली और राजनीतिक निष्ठा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक वायरल वीडियो में नगर थाना अध्यक्ष न केवल समाजवादी पार्टी के सांसद के पैरों में झुके, बल्कि यह भी स्वीकार किया कि उन्हें गिरफ्तार करने की उनकी हैसियत नहीं है। इस घटना ने विभाग को शर्मसार कर दिया है।

लोकतंत्र में पुलिस और जनता के बीच सेवा का रिश्ता सर्वोपरि माना जाता है, लेकिन जब रक्षक ही राजनीतिक रसूख के आगे नतमस्तक दिखने लगें, तो व्यवस्था पर उंगली उठना लाजमी है। मामला गाजीपुर के बिरनो स्थित कयामपुर टोल प्लाजा का है, जहां की तस्वीरों ने उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। बलिया से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे अपने समर्थकों के साथ यहां धरने पर बैठे थे। इसी प्रदर्शन के दौरान बलिया के नगर थाना अध्यक्ष संजय मिश्रा अपनी टीम के साथ वहां पहुंचते हैं, लेकिन वहां जो दृश्य कैमरों में कैद हुआ, उसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी।

वर्दी का 'समर्पण' या प्रोटोकॉल का उल्लंघन?

घटना के वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि थाना अध्यक्ष संजय मिश्रा सीधे सांसद सनातन पांडे के पास जाते हैं और झुककर उनके पैर छूते हैं। पुलिस की वर्दी पहनकर किसी राजनेता के इस तरह पैर छूना न केवल विभागीय मर्यादा का उल्लंघन माना जा रहा है, बल्कि यह खाकी के इकबाल पर भी सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में वर्दी का यह समर्पण साफ तौर पर किसी खास राजनीतिक भक्ति की ओर इशारा करता नजर आता है, जिससे पुलिस विभाग के आला अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी