डिजाइन इमेज 
वीडियो

मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव

Ballia News: बलिया के बलेसरा स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर को केवल इसलिए बेरहमी से पीटा गया क्योंकि उसने अपनी तीन महीने की बकाया मजदूरी मांगी थी।

अमन मौर्या

Ballia Laborer Beating Case: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गढ़वार थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ बलेसरा स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर को केवल इसलिए बेरहमी से पीटा गया क्योंकि उसने अपनी तीन महीने की बकाया मजदूरी मांगी थी। पीड़ित की बेटी के अनुसार, भट्ठा मालिक ने उसके पिता को रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से इतनी बुरी तरह पीटा कि वे अब चलने-फिरने लायक भी नहीं बचे हैं। हैरानी की बात यह है कि जब परिवार न्याय के लिए थाने पहुंचा, तो पुलिस ने आरोपियों को सजा देने के बजाय पीड़ित परिवार पर ही समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उनके भाई को घंटों थाने में कैद रखा। परिवार का आरोप है कि पुलिस के 20,000 रुपए लेकर सुलह करने को कहा। इस घटना ने सिस्टम और समाज में गरीबों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात