डिजाइन इमेज 
वीडियो

अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO

Ayodhya News: अयोध्या के सरयू घाट पर महिलाओं के अस्थाई चेंजिंग रूम के लिए ₹10 वसूलने के दावों पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठ रहे हैं।

अमन मौर्या

Ayodhya Saryu Ghat Viral Video: रामनगरी अयोध्या में हर दिन लाखों श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन और मां सरयू में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक ऐसा दावा वायरल हो रहा है जिसने श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इंटरनेट पर वायरल वीडियो और पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सरयू घाट पर महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए बनाए गए अस्थाई चेंजिंग रूम में प्रवेश के लिए ₹10 का शुल्क वसूला जा रहा है। इस कथित वसूली को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और इसे महिलाओं की बुनियादी निजता और गरिमा से खिलवाड़ बताया जा रहा है।

हालांकि, नवभारत लाइव इस वायरल दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है, लेकिन इस मामले ने प्रशासन की भूमिका पर बहस छेड़ दी है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह वसूली नगर निगम की ओर से अधिकृत है, या फिर घाटों पर कोई निजी एजेंसी मनमाने तरीके से वसूली का खेल खेल रही है। फिलहाल इस मामले पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक