क्या बंद होने वाले हैं कागज के नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video 
वीडियो

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video

RBI Plastic Notes: भारत में जल्द ही प्लास्टिक नोट लाने की बात हो रही है। दूसरी तरफ 1 जून से कई ऐसे नियम भी बदलने वाले हैं जो सीधे आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं।

तन्मय बरनवाल

RBI New Currency Update: भारतीय रिजर्व बैंक एक बार फिर लोगों को चौंकाने जा रही है। वजह है आप के जेब के नए नोट, जो नोट अभी आप कागज के लेके घूम रहे पेमेंट कर रहे कयास लगाए जा रहे हैं की आने वाले दिनों में ये नोट अब बदल जाएंगे और इनकी जगह प्लास्टिक से बने नोट लेंगे। एक तरफ जहां भारत तेजी से डिजिटल पेमेंट की तरफ बढ़ रहा है। UPI ने रिकॉर्ड बना दिए हैं मोबाइल से भुगतान आम हो चुका है लेकिन अब हैरानी की बात ये है किडिजिटल इंडिया के इस दौर में भी नकदी की मांग लगातार बढ़ रही है। यानी लोग ऑनलाइन पेमेंट भी कर रहे हैं। और कैश भी रखना चाहते हैं। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए अब भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने एक पुराने प्रस्ताव को फिर से जिंदा कर दिया। दरहसल वो प्रस्ताव है पॉलीमर यानी प्लास्टिक बैंक नोट।

प्लास्टिक नोट की जरूरत क्यों?

रिपोर्ट्स के मुताबिक RBI की हालिया बोर्ड बैठकों में इस मुद्दे पर चर्चा हुई है। और जल्द ही एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा सकता है। अब सवाल ये है कि आखिर प्लास्टिक नोट की जरूरत क्यों पड़ रही है? देखिए कागजी नोटों की सबसे बड़ी समस्या है उनकी उम्र। बार-बार इस्तेमाल होने पर नोट फट जाते हैं गंदे हो जाते हैं और जल्दी खराब हो जाते हैं। RBI के आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ FY25 में लगभग 23.8 अरब खराब नोट नष्ट करने पड़े। यानि हर साल अरबों नोट बदलने पड़ते हैं। और यही काम सरकार और RBI के लिए काफी महंगा पड़ता है।

पिछले साल के मुकाबले खर्च में भारी बढ़ोतरी!

FY25 में नोट छापने और उनकी सुरक्षा पर करीब 6373 करोड़ रुपये खर्च हुए। यानी पिछले साल के मुकाबले खर्च में भारी बढ़ोतरी हुई। अब यहां प्लास्टिक नोट RBI को राहत दे सकते हैं। क्योंकि ये नोट ज्यादा मजबूत होते हैं पानी से खराब नहीं होते जल्दी नहीं फटते और इनकी लाइफ कागजी नोटों से कई गुना ज्यादा होती है। यानी एक नोट ज्यादा समय तक चलेगा तो नए नोट कम छापने पड़ेंगे। सरकार का खर्च भी घट सकता है। अब सवाल ये है कि क्या ATM से प्लास्टिक नोट निकल पाएंगे? पूरी खबर जाननें के लिए देखें ये वीडियो

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज