UPI Payment अटक जाए तो घबराइए नहीं, जानिए ऐसी स्थिति में क्या करें? पैसा वापस पाने का आसान तरीका

UPI Payment Pending: UPI लोगों की आदत बन चुका है, जिसमें चाय की दुकान से लेकर बिजली बिल तक हर जगह UPI पेमेंट का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि ट्रांजेक्शन Pending दिखाती है।
UPI Payment Pending and tips of payment and failed pay
UPI Payment Pending (Source. YouTube)
Published on
Updated on

UPI Payment Pending Stuck: आज के समय में UPI लोगों की आदत बन चुका है, जिसमें चाय की दुकान से लेकर बिजली बिल तक हर जगह UPI पेमेंट का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि ट्रांजेक्शन Pending दिखाने लगता है या पैसा कट जाता है और सामने वाले तक पहुंचता नहीं। जिस वजह से ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं और सोचते हैं कि उनका पैसा हमेशा के लिए फंस गया। लेकिन सच्चाई इससे बिलकुल अलग है। यह देखा गया है कि ज्यादातर मामलों में UPI पेमेंट सिर्फ कुछ समय के लिए अटकता है और बाद में या तो सामने वाले के खाते में पहुंच जाता है या फिर आपके अकाउंट में वापस आ जाता है।

आखिर UPI क्या है और कैसे करता है काम?

UPI के बारे में बताए तो इसको Unified Payments Interface के नाम से भी जाना जाता है जो डिजिटल सिस्टम है जो की यूजर्स को अलग-अलग बैंक अकाउंट्स को आपस में जोड़कर तुरंत पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। जिससे आप 24x7 कभी भी पेमेंट कर सकते हैं। वहीं UPI की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्पीड और सुविधा है। जो QR कोड स्कैन करते ही कुछ सेकेंड में पैसे ट्रांसफर कर सकती है और यही खासियत है जो इसको आज के भारत में करोड़ों लोग का मददगार बना रही है।

UPI Payment अटकने की सबसे बड़ी वजहें

वहीं आपके UPI ट्रांजेक्शन फेल या पेंडिंग होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें सबसे आम वजह खराब इंटरनेट कनेक्शन, बैंक सर्वर डाउन होना या गलत UPI ID डालना होता है। इसके अलावा कई बार बैंक की डेली ट्रांजेक्शन लिमिट पार होने पर भी पेमेंट अटक आपको देखने को मिल सकता है। ऐसे में सिस्टम पर ज्यादा लोड हो तो भी ट्रांजेक्शन Pending दिखती है। इस तरह की परेशानी में कई यूजर्स गलती करते है कि वह ट्रांजेक्शन पेंडिंग देखने पर भी दोबारा पेमेंट कर देते हैं। इससे डबल पेमेंट का खतरा भी हो सकता है।

पैसा कट गया लेकिन सामने वाले को नहीं मिला? करें ये काम

अगर आपके साथ ऐसा हो की आपके अकाउंट से पैसा कट जाए लेकिन सामने वाले तक ना पहुंचे तो सबसे पहले घबराइए नहीं। अपने UPI ऐप की Transaction History को चेक करें। अगर वहां Pending लिखा है तो कुछ समय इंतजार करें। ज्यादातर मामलों में 48 घंटे के अंदर पैसा वापस आ जाता है या ट्रांजेक्शन सफल हो जाता है। इसके साथ ही आपको बैंक अकाउंट स्टेटमेंट भी चेक करनी चाहिए। अगर तय समय के बाद भी पैसा वापस नहीं आता तो बैंक या UPI ऐप में शिकायत आप दर्ज कर सकते है।

इन बातों का रखें खास ध्यान

UPI का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है:

  • सबसे पहले सामने वाले की UPI ID और नाम दो बार जरूर चेक करें। एक छोटी सी गलती आपका पैसा गलत अकाउंट में भेज सकती है।
  • किसी के साथ अपना UPI PIN या OTP शेयर न करें। साइबर ठग अक्सर फर्जी कॉल या लिंक के जरिए लोगों को निशाना बनाते हैं।

यह तो साफ है कि डिजिटल पेमेंट आज की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है इसलिए थोड़ी सावधानी और सही जानकारी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है और UPI के इस्तेमाल को आसान और भरोसेमंद बना सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com