कोडीन कांड पर अखिलेश का तंज, PM के क्षेत्र को लेकर कही बड़ी बात 
वीडियो

'मेरी फोटो तो CM के साथ भी है', कोडीन कांड पर अखिलेश का तंज, PM के क्षेत्र को लेकर कही बड़ी बात

सपा प्रमुख Akhilesh Yadav ने 'कोडीन सिरप कांड' को लेकर योगी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। शायराना अंदाज में तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "अपना चेहरा न पहचाना गया, आईना बेवजह तोड़ दिया।

सौरभ शर्मा

Akhilesh Yadav on Codeine Syrup Case: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने 'कोडीन सिरप कांड' को लेकर योगी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। शायराना अंदाज में तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "अपना चेहरा न पहचाना गया, आईना बेवजह तोड़ दिया।" अखिलेश ने गंभीर सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र (वाराणसी) से हजारों करोड़ का यह अंतरराष्ट्रीय रैकेट कैसे चल रहा है? फोटो विवाद पर पलटवार करते हुए अखिलेश ने कहा कि "अगर फोटो से ही माफिया तय होते हैं, तो मेरी फोटो सीएम और डिप्टी सीएम के साथ भी है, तो क्या वे भी माफिया हो गए?" उन्होंने सरकार को खुली चुनौती दी कि अगर आरोपी सपा से जुड़ा है, तो उसके घर पर भी बुलडोजर चलाओ, लेकिन भाजपा अपने लोगों और भ्रष्ट अधिकारियों को बचाना बंद करे। उन्होंने इसे 36 जिलों में फैला 700 कंपनियों का नेक्सस बताया।

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता