अजमेर स्कूल वायरल वीडियो डिजाइन इमेज
वीडियो

स्कूल प्रिंसिपल ने बच्चियों से की अश्लील हरकत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया मुंह काला, देखें VIDEO

Ajmer Govt School Incident: अजमेर के पुष्कर में सरकारी स्कूल की छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले प्रिंसिपल का गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस हिरासत में मुंह काला किया।

अमन मौर्या

Ajmer Pushkar Principal Face Blackened: राजस्थान के अजमेर जिले में पुष्कर क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में छात्राओं के साथ अभद्र और अश्लील व्यवहार का शर्मनाक मामला सामने आया है। छात्राओं ने स्कूल प्रिंसिपल सुशील कुमार रेणवा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बेहद आपत्तिजनक सवाल पूछता था, मोबाइल में गंदी तस्वीरें दिखाता था साथ ही अश्लीलता करने का भी दबाव बनाता था। छात्राओं ने जब यह आपबीती अपने परिजनों को बताई, तो गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

पुलिस जब आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर ले जा रही थी, तब गुस्साए लोगों ने पुलिस वाहन घेर लिया और आरोपी का मुंह काला कर दिया। स्कूल की एक अन्य महिला शिक्षिका ने भी प्रिंसिपल पर लंबे समय से स्टाफ को प्रताड़ित करने और धमकाने का आरोप लगाते हुए उसे तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है।

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका, ट्रंप ने दिखाया मैप; फांसी पर SC का बड़ा बयान

JPSC Exam Scam: झारखंड परीक्षा फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन, TDPL मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार

KPSC अध्यक्ष को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आदालत ने निलंबन आदेश किया रद्द, 7 दिन में बहाली का आदेश

ममता बनर्जी को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, बागी ऋतब्रत बनर्जी ही रहेंगे बंगाल में नेता प्रतिपक्ष

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- छात्रों पर पैलेट गन चली, बर्बरता की तारीफ कैसे करें?