(डिजाइन फोटो) 
वीडियो

प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश

Nagpur: नागपुर के संघर्ष नगर इलाके में प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण एक 3 वर्षीय मासूम बच्चे, हामिद अंसारी की खुले नाले में गिरकर मौत हो गई। बच्चा अपनी नानी के घर आया हुआ था।

मनोज आर्या

Nagpur Child Death in Drainage: नागपुर के संघर्ष नगर इलाके में प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण एक 3 वर्षीय मासूम बच्चे, हामिद अंसारी की खुले नाले में गिरकर मौत हो गई। बच्चा अपनी नानी के घर आया हुआ था और शुक्रवार शाम को खेलते समय लापता हो गया था, जिसकी लाश शनिवार शाम को स्लैब के नीचे फंसी हुई मिली। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस खतरनाक नाले को लेकर पिछले 10-12 वर्षों से नागपुर नगर निगम (NMC) से लगातार शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। घटना के बाद आक्रोशित जनता के दबाव में आकर एनएमसी ने आनन-फानन में लोहे के पुराने गेट और रस्सियों से नाले को ढकने का अस्थायी और खानापूर्ति वाला प्रयास किया है। पुलिस ने फिलहाल गुमशुदगी और मर्ग का मामला दर्ज किया है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया गया है। परिजनों ने बच्चे की हत्या की आशंका भी जताई है और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह घटना देश के विभिन्न शहरों में खुले गड्ढों और नालों के कारण हो रही मौतों के बढ़ते आंकड़ों में एक और दुखद अध्याय जोड़ती है।

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया