उत्तरकाशी जिले में ओजरी में पुल बहने के बाद का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया) 
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, उत्तरकाशी में बहा पुल, यमुनोत्री से टूटा संपर्क

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओजरी में एक पुल भारी बारिश के कारण बह गया। सोमवार सुबह हुई इस घटना की वहज से यमुनोत्री से सड़क संपर्क टूट गया है।

आकाश मसने

उत्तरकाशी: देश के पहाड़ी राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश का जारी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड इस प्राकृतिक आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित है। अब तक कई जगहों पर बादल फटने के घटनाएं हो चुकी हैं, जिसके कारण भारी तबाही मची है। सोमवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओजरी में एक पुल भारी बारिश के कारण बह गया। उत्तरकाशी पुलिस ने कहा कि सोमवार सुबह हुई इस घटना ने यमुनोत्री से सड़क संपर्क को बाधित कर दिया है, उन्होंने कहा कि बहाली का काम चल रहा है।

इस बीच, सोमवार सुबह रुद्रप्रयाग जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। इससे पहले, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों के लिए उत्तराखंड में भारी बारिश के लिए रविवार को अलर्ट जारी किया था। उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर, देहरादून और रुद्रप्रयाग सहित जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है।

अलकनंदा नदी उफान पर

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी उफान पर है। हालांकि, भारी बारिश और जल प्रवाह बढ़ने के बाद भी नदी अभी भी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री मार्ग पर आपदा प्रभावित सिलाई बैंड और ओजरी बैंड का हवाई सर्वेक्षण किया। हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्से बह गए, जिससे तीर्थ स्थल से संपर्क टूट गया।

यमुनोत्री नेशनल हाइवे बंद

पिछले सप्ताह, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिलाई बैंड और ओजरी के बीच दो स्थानों पर अवरुद्ध हो गया था, जिससे स्थानीय यात्रा और तीर्थयात्रियों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ था। उत्तरकाशी पुलिस के अनुसार, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिलाई बैंड और ओजरी के बीच दो स्थानों पर अवरुद्ध है, क्योंकि राजमार्ग के कुछ हिस्से बह गए हैं। मार्ग को बहाल करने में समय लग सकता है।

रुद्रप्रयाग पुलिस ने भी एक्स पर बारिश की चेतावनी साझा करते हुए कहा कि भारत सरकार के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने 7 जुलाई 2025 को टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भूस्खलन की उच्च संभावना के लिए चेतावनी जारी की है। इसके अतिरिक्त, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना का संकेत दिया है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट