उत्तराखंड की रेनू धरियाल ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सोर्स- @GWR
उत्तराखण्ड

10 साल से नहीं कटवाए बाल, उत्तराखंड की रेनू धरियाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जानें कितनी है बालों की लंबाई

World Longest Hair Record: उत्तराखंड की रेनू धरियाल ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। पिछले 10 साल बाल नहीं कटवाकर पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

अमन मौर्या

Renu Dhariyal Guinness World Record Longest Hair: लंबे बाल रखने का शौक तो बहुत लोग रखते हैं, लेकिन क्या कोई व्यक्ति ऐसा है जो 10 साल तक बिना बाल कटवाए रहे और फिर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना में उसका नाम आ जाए? उत्तराखंड की निवासी रेनू धरियाल ने कुछ ऐसा ही रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रेनू के बाल अब इतने ज्यादा लंबे हो चुके हैं कि वे जमीन पर फैल जाते हैं। रेनू के इसी लंबे बाल से उन्हें पूरी दुनिया में एक अलग पहचान मिली।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने एक्स हैंडल पर रेनू धरियाल की बालों के साथ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। पोस्ट के अनुसार, भारत की रेनू धरियाल के बाल दुनिया में सबसे लंबे हैं। उन्होंने जीवित महिला के सबसे लंबे बालों का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उनके शानदार काले बालों की लंबाई 271.50 cm (8 फ़ीट 10 इंच) है। उनके बालों की अप्रैल में आधिकारिक माप उत्तराखंड के हल्द्वानी में की गई थी।

सबसे लंबे व्यक्ति से आधा CM ही कम

बता दें, रेनू के बाल दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति रहे रॉबर्ट वाडलो की लंबाई से से महज आधा सेंटीमीटर ही कम है। रॉबर्ट की लंबाई 272 सेंटीमीटर है। इसी वजह रेनू इस समय पूरी दुनिया में चर्चा में बनी हुई हैं।

दस साल से नहीं कटवाए बाल

रेनू ने बताया कि 2015 के बाद से अभी तक उन्होंने अपने बाल नहीं कटवाए हैं। उनके कहना है कि लंबा बाल भारतीय संस्कृति में परंपरा, सुंदरता और धैर्य का प्रतीक माना जाता है। इसी विचार ने लगातार उन्हें अपने बाल बढ़ाने के लिए प्रेरित किया और आज उनके बाल इतने ज्यादा लंबे हो गए हैं कि खुले छोड़ने पर जमीन पर फैल जाते हैं। घर से बाहर निकलने पर वो बालों को संभालने के लिए एक लंबी चोटी बना लेती हैं।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO