नशे में धुत मर्सिडीज चालक ने दिल्ली में मचाया तांडव, मार्निंग वॉक पर निकली महिला की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO

Narela Drunk Driving Hit And Run: दिल्ली के नरेला में तेज रफ्तार मर्सिडीज ने 70 वर्षीय महिला की जान ले ली। नशे में धुत चालक शुभम हिरासत को पुलिस हिरासत में लेकर मामले की जांच में कर रही है।
Drunken Mercedes driver wreaks havoc in Delhi
दिल्ली के नरेला में तेज रफ्तार मर्सिडीज ने ली 70 वर्षीय महिला की जानसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Delhi Narela Mercedes accident: दिल्ली के नरेला इलाके में शनिवार सुबह तेज रफ्तार मर्सिडीज कार की एक दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई, जिसमें 70 साल की एक महिला की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 8 बजे नरेला के मामुरपुर में हिमालय अपार्टमेंट के सामने हुई। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच के मुताबिक, एक मर्सिडीज और वैगन-आर की आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर से वैगन-आर पास खड़ी एक थ्री-व्हीलर लोडिंग वैन से जा टकराई।

टक्कर के दौरान नरेला के मामूरपुर की रहने वालीं और सत्यनारायण की पत्नी उर्मिला (70) गाड़ियों के बीच फंस गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वैगनआर के ड्राइवर को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि लापरवाही से मौत और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

मार्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा

हादसे में जान गंवाने वाली महिला उर्मिला रोज की तरह आज भी सुबह की सैर पर निकली थी। मार्निंग वॉक के दौरान ही नशे और तेज रफ्तार के खौफनाक मेल ने महिला की जान ले ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त कार चालक नशे में तेज रफ्तार से आ रहा था। लोगों ने चालक की कार में एक बीयर की केन के मिलने की भी बात बताई है। हादसे के बाद से आरोपी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

वायरल तस्वीरों में आरोपी की आंखें नशे से लाल दिख रही हैं। आरोपी का नाम शुभम बताया जा रहा है। आरोपी शुभम हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर का बेटा बताया जा रहा है।

दोस्त की मर्सिडीज चला रहा था शुभम

बताया जाता है कि जिस मर्सिडीज कार से शुभम ने महिला को टक्कर मारी वह उसकी नहीं है। एक दिन पहले ही शुभम ने अपने दोस्त से कही जाने के लिए मर्सिडीज मांगी थी। हादसे के बाद मौके से ही आरोपी शुभम को पुलिस ने हिरासत में लिया।

चश्मदीदों के अनुसार, आरोपी शुभम उस समय बेहद नशे में था। उसकी आंखें नशे से लाल दिख रही थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी का मेडिकल कराया गया है, फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी शुभम सोनीपत में पढ़ाई कर रहा है।

वसंत कुंज इलाके में हो चुकी है ऐसी लापरवाही

इस दुर्घटना ने एक बार फिर शहरी इलाकों में लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के मुद्दे की ओर ध्यान खींचा है। इसी तरह की एक घटना में 30 नवंबर 2025 को दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एम्बिएंस मॉल के पास तेज रफ्तार मर्सिडीज जी63 ने पैदल चल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया था कि तीनों पीड़ित एम्बिएंस मॉल के एक रेस्टोरेंट में काम करते थे। उन्हें घटनास्थल पर घायल हालत में पाया गया और अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक उत्तराखंड के चमोली के रहने वाले 23 वर्षीय रोहित को मृत घोषित कर दिया गया था।

Drunken Mercedes driver wreaks havoc in Delhi
क्या FSSAI के एक्शन पर फिरा पानी? डाबर के पक्ष में आया दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए पूरा मामला

पुणे में पोर्श कार दुर्घटना ने छेड़ी थी नई बहस

इससे पहले 19 मई, 2024 को पुणे में नशे में धुत 17 साल के एक नाबालिग ने पोर्श कार से कल्याणी नगर इलाके में एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिससे दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौत हो गई थी। इस मामले ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया था और सड़क सुरक्षा, जवाबदेही और लग्जरी गाड़ियों से जुड़ी लापरवाही से गाड़ी चलाने के मुद्दों पर फिर से बहस छेड़ दी थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com