पुष्कर सिंह धामी 
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित, CM पुष्कर धामी ने विजेताओं को दी बधाई

Uttarakhand News: उत्तराखंड पंचायत चुनाव के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। इस चुनाव में जीतने वाले सभी प्रत्याशियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी है।

गीतांजली शर्मा

Uttarakhand Panchayat Elections: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचायत चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है। प्रदेश लंबे समय से पंचायत सरकार की प्रतीक्षा में था। सरकार के बनने से यह इंतजार खत्म हुआ। मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि"उत्तराखंड की जनता ने हमेशा हमें प्रोत्साहन दिया है।

2014 से जनता हमारे पक्ष में

साल 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से ही हमें जनता का पूर्ण समर्थन मिला है। लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा या फिर नगर निगम हर चुनाव में हमें जनता का हमेशा ही जबरदस्त साथ मिला है। हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के नतीजे भी हमारे पक्ष में रहे। सभी चुनावों में भाजपा की सरकार बनी है। पंचायत चुनाव के सभी विजयी प्रत्याशियों को मैं बधाई देता हूं। हम सभी को एकजुटता के साथ काम कर राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। और जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरना है। राज्य का हर क्षेत्र में विकास ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है।

चुनाव आयोग व कर्मचारियों का आभार

शांतिपूर्ण और सफल चुनाव आयोजन के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और जनता का मुख्यमंत्री धामी ने आभार जताया है। उन्होंने कहा, "एक अच्छा चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग और मतदान में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं। सचमुच उनका काम प्रशंसनीय है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।

एक्स पर पोस्ट कर दी बधाई

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे। मुख्यमंत्री धामी को इसकी पूरी उम्मीद है। साथ ही पंचायत चुनाव की इस जीत पर भाजपा की उत्तराखंड इकाई ने भी खुशी जाहिर की है। इस अवसर पर उत्तराखंड भाजपा ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सीएम धामी का एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, "जीत का परचम फहराया है, चहुंओर भगवा लहराया है"

पंचायत चुनाव में 69.16 प्रतिशत हुआ मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, उत्तराखंड के पंचायत चुनाव में 69.16 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 64.23 प्रतिशत पुरुष और 74.42 प्रतिशत महिलाओं ने हिस्सा लिया था। चुनाव में महिलाओं की भागीदारी के बढ़ने से प्रदेश के विकास में तेजी आनी निश्चित है।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति