राहुल गांधी के वोट चोरी का आरोप 'बेतुका', 5 प्वाइंट्स में आयोग ने खोल दी पोल

Rahul Gandhi News: राहुल ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची में की गई गड़बड़ी को लेकर सबूत मिले हैं। इस पर जवाब देते हुए चुनाव आयोग ने कहा है कि आयोग इस तरह के निराधार आरोपों को नजरअंदाज करेगा।
राहुल गांधी के वोट चोरी का आरोप 'बेतुका', 5 प्वाइंट्स में आयोग ने खोल दी पोल
चुनाव आयोग, राहुल गांधी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Election Commission: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए चुनाव में धांधली और वोट चोरी के आरोपों का कड़ा खंडन किया। साथ ही पांच प्वाइंट्स में बयान जारी कर उन पर "बेबुनियाद आरोप" लगाने और बार-बार संपर्क करने के बावजूद चुनाव आयोग से बातचीत करने से इनकार करने का आरोप लगाया।

क्या कहा चुनाव आयोग ने?

चुनाव आयोग ने कहा है कि आयोग इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयानों को नजरअंदाज करेगा। वहीं इलेक्शन कमीशन ने अपने कर्मचारियों से इस तरह के निराधार आरोपों पर ध्यान ना देकर अपना काम ईमानदारी से करने की नसीहत दी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की टिप्पणी पर आयोग ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव आयोग रोजाना लगाए जा रहे ऐसे बेबुनियाद आरोपों को नजरअंदाज करेगा और इस तरह की धमकियों के बावजूद, सभी चुनाव अधिकारियों से निष्पक्ष तरीके से काम करते हुए ऐसे बेतुके बयानों से प्रभावित ना होने की सलाह देता है।

आयोग ने 5 प्वाइंट्स में खोली पोल

  • चुनाव आयोग उन्हें 12 जून 2025 को एक मेल भेजता है। वह नहीं आते।
  • चुनाव आयोग उन्हें 12 जून 2025 को एक पत्र भेजता है, वह जवाब नहीं देते।
  • उन्होंने कभी भी किसी भी मुद्दे पर चुनाव आयोग को कोई पत्र नहीं भेजा।
  • यह बहुत अजीब है कि वह बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं और अब चुनाव आयोग और उसके कर्मचारियों को धमकाना भी शुरू कर दिया है। निंदनीय!
  • चुनाव आयोग ऐसे सभी गैर-जिम्मेदाराना बयानों को नज़रअंदाज़ करता है और अपने सभी कर्मचारियों से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम करते रहने के लिए कहता है।

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

इससे पहले कांग्रेस नेता ने दावा किया कि हम जैसे ही ये जारी करेंगे, पूरे देश को पता लग लग जाएगा कि आयोग वोट चोरी करा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इलेक्शन कमीशन ये सब भाजपा के लिए करा रहा है। चुनाव आयोग कहीं नहीं दिखेगा कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि हमें मध्य प्रदेश (विधानसभा चुनाव) में संदेह हुआ था, लोकसभा चुनाव में संदेह था, बाद के विधानसभा चुनावों में भी मतदाता जोड़े गए। इसके बाद हमने अपनी जांच शुरू की और इस दैरान छह महीने लगे। उन्होंने कहा कि जो हमें मिला है वो एटम बम है, जब फटेगा तो इलेक्शन कमीशन आपको कहीं नहीं दिखेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com