मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  Source- Social Media
उत्तराखण्ड

विदेश में नौकरी का सपना हो रहा साकार, धामी सरकार की योजना से 106 युवाओं को मिला काम

Dhami Government Scheme: उत्तराखंड के 106 युवाओं को मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत विदेश में नौकरी मिली है। इनमें 75 जापान, 30 सऊदी अरब और एक जर्मनी में कार्यरत है।

अर्पित शुक्ला

Dhami Government Global Employment Scheme: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत अब तक प्रदेश के 106 युवा विदेशों में नौकरी हासिल कर चुके हैं। युवाओं को वैश्विक बाजार की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए प्रदेश में जर्मन और जापानी भाषा के कुल 158 प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। वहीं, उत्तरकाशी और टिहरी में भी जल्द विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे।

जर्मन और जापानी भाषा का दिया जा रहा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर मई 2023 में इस रोजगारपरक योजना को मंजूरी दी गई थी। योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कौशल एवं सेवायोजन विभाग के तहत विदेश रोजगार प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। सरकार का उद्देश्य युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के लिए जरूरी कौशल और भाषा का प्रशिक्षण देकर विदेशों में नौकरी के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है।

योजना के तहत देहरादून में जर्मन भाषा के 75 और जापानी भाषा के 45 प्रशिक्षण केंद्र संचालित हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा में जर्मन भाषा के 22 और बागेश्वर में जापानी भाषा के 16 केंद्र चल रहे हैं। जल्द ही उत्तरकाशी और टिहरी में भी ऐसे केंद्र शुरू किए जाएंगे।

जापान, जर्मनी और सऊदी अरब में मिली नौकरी

विदेश रोजगार प्रकोष्ठ के अनुसार, फिलहाल देहरादून में जर्मनी के लिए चार और जापान के लिए दो बैच में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अल्मोड़ा में जर्मनी के लिए एक और बागेश्वर में जापान के लिए एक बैच संचालित है।

योजना के तहत अब तक विदेश में नौकरी पाने वाले 106 युवाओं में से 75 जापान, एक जर्मनी और 30 सऊदी अरब में कार्यरत हैं। ये युवा हेल्थ, हॉस्पिटेलिटी और अन्य क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं।

तीन अन्य देशों में भी रोजगार की संभावनाएं तलाश रही सरकार

धामी सरकार उत्तराखंड के युवाओं के लिए दूसरे देशों में भी रोजगार के अवसर तलाश रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड आए जमैका में भारत के उच्चायुक्त मयंक जोशी, इथियोपिया में भारत के राजदूत देवेश उत्तम और जाम्बिया में भारत के उच्चायुक्त आलोक रंजन झा के साथ बैठक की।

इस दौरान तीनों देशों में रोजगार की संभावनाओं और कुशल मानव संसाधन की जरूरत पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब इन देशों की आवश्यकताओं के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षित करने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना की सफलता को देखते हुए विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। युवाओं को वैश्विक मांग के अनुरूप कौशल और प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जा रहा है। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

Delhi Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, राष्ट्रपति से मिलेंगे विपक्ष के नेता

Bypoll Results 2026 Live: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें ताजा अपडेट

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली मेट्रो बंद करने का आदेश किया खारिज, CJP प्रोटेस्ट से पहले सख्ती पर सरकार को लगाई फटकार

कौन हैं नवी पिल्लै, जिन्हें मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार? भारत से भी है कनेक्शन

मुंबई से दिल्ली जाने वाले सावधान! CJP के प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द व री-शेड्यूल, देखें लिस्ट