CM पुष्कर सिंह धामी का बड़ा तोहफा, उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई हनुमान अंश, 80 करोड़ पार पहुंची कमाई

Hanuman Ansh Collection: फिल्म 'हनुमान अंश' को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 82.88 करोड़ रुपये हो चुका है।
Hanuman Ansh Uttarakhand Tax Free
पुष्कर सिंह धामी और फिल्म हनुमान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hanuman Ansh Uttarakhand Tax Free: फिल्म हनुमान अंश इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। शुरुआत में फिल्म को सीमित स्क्रीन मिलने और ओटीटी डील को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ा था, लेकिन दर्शकों के बीच धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई। अब फिल्म 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने राज्य में हनुमान अंश को टैक्स फ्री करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार शाम एक सिनेमा हॉल में हनुमान अंश देखी। इस दौरान उनकी पत्नी गीता धामी, मंत्रिमंडल के सहयोगी गणेश जोशी और प्रदीप बत्रा समेत कुछ विधायक भी मौजूद रहे। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने इसके विषय और संदेश की सराहना की। सीएम धामी ने कहा कि ऐसी फिल्में उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को देश और दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

बाबा नीम करौली महाराज के संदेश को बताया प्रासंगिक

सीएम ने बाबा नीम करौली महाराज को भारत की संत परंपरा का प्रेरणादायी उदाहरण बताते हुए कहा कि मानव सेवा, प्रेम, सत्य और करुणा का उनका संदेश आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कैंची धाम को दुनियाभर में श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बताया। फिल्म में बाबा नीम करौली महाराज के जीवन और आध्यात्मिक प्रभाव को केंद्र में रखा गया है।

टैक्स फ्री करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड

हनुमान अंश को टैक्स फ्री करने की घोषणा के साथ उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है, जहां फिल्म को यह लाभ दिया गया है। इससे पहले सोशल मीडिया पर फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर चर्चा चल रही थी। यूजर्स सवाल उठा रहे थे कि अगर कुछ अन्य फिल्मों को टैक्स फ्री किया जा सकता है तो हनुमान अंश को यह सुविधा क्यों नहीं मिलनी चाहिए।

Hanuman Ansh Uttarakhand Tax Free
KBC 18 में अमिताभ बच्चन के सामने अक्षय कुमार ने खोला पर्स, अंदर का नजारा देख डर गए बिग बी

80 करोड़ के पार पहुंची कमाई

सैकनिल्क के मुताबिक, विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी हनुमान अंश का भारत में नेट कलेक्शन 82.88 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म की कमाई में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं, फिल्म को दुनियाभर में 11 सितंबर को रिलीज किए जाने की तैयारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com