मनाली से चमोली तक सड़क जाम (सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तराखण्ड

मनाली से चमोली तक सड़कों पर रेंग रहीं गाड़ियां, हिल स्टेशनों पर उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, देखें VIDEO

Shimla Badrinath Traffic: गर्मी की छुट्टियों और लंबे वीकेंड के चलते हिमाचल व उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। कई मार्गों पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा है।

करुणा नंद शाहवाल

Himachal Uttarakhand Tourist: उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। गर्मी की छुट्टियों और लंबे वीकेंड के चलते हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। मनाली, शिमला, धर्मशाला, डलहौजी से लेकर चमोली और बदरीनाथ धाम तक होटल लगभग फुल हैं, और बदरीनाथ धाम में अब तक लगभग 10.70 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर लिए हैं।

लेकिन कई मार्गों पर लंबा ट्रैफिक जाम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। बढ़ती भीड़ से पर्यटन कारोबार को फायदा हो रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ यातायात और भीड़ का प्रबंधन करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

लंबे वीकेंड में पहाड़ों पर उमड़ा सैलाब

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन सीजन चरम पर है। गर्मी की छुट्टीयों और लंबे वीकेंड के दौरान कुल्लू- मनाली की ओर जाने वाले हजारों पर्यटकों के वजह से चंडीगढ़- मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण जाम देखने को मिला। पंडोह के 7 मील से लेकर औट तक गाड़ीयों की लंबी लाईन लग गई जिससे घंटो तक लंबा जाम देखने को मिला।

हाईवे पर 40 अतिरिक्त जवानों की तैनाती

पर्यटकों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए हाईवे पर 40 जवानो की तैनाती की गई है। तो वहीं मंडी पुलिस के अनुसार , अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में वाहन कुल्लु-मनाली की और आ रहें है, जिससे यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। दूसरी तरफ पंडोह से औट तक फोरलेन रोड का काम भी अभी तक प्रगती पर है।

चमोली से उत्तरकाशी तक बढ़ा यातायात दबाव

इसके अलावा, चारधाम यात्रा मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जैसे जिलों में यातायात का दबाव बढ़ गया है। कई स्थानों पर प्रशासन को ट्रैफिक डायवर्जन और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा गया है। स्थानीय अधिकारियों ने पर्यटकों से यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और ट्रैफिक की जानकारी लेने की अपील की है।

स्थानीय कारोबारियों को मिल रहा अच्छा लाभ

तो वहीं, पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि इस सीजन में पर्यटकों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है, जिससे होटल, और स्थानीय व्यापार को अच्छा लाभ मिल रहा है। हालांकि, बढ़ती भीड़ के कारण पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर भी दबाव बढ़ने लगा है।

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात