उत्तराखण्ड

Uttarakhand: उत्तराखंड के 5 जिलों आज भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रा के लिए एडवाइजरी जारी

Uttarakhand: देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल जैसे मैदानी जिलों में तापमान में गिरावट जारी है। सुबह-सुबह खेतों और वाहनों पर बर्फ जमने लगा है। चारधाम यात्रा मार्गों के लिए चेतावनी दी गई है।

मनोज आर्या

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पहाड़ी इलाकों में सर्द हवाओं के साथ ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 5 जिलों- पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उत्तरकाशी में आज भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी ठंडी हवाओं और पाले की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

शनिवार रात से ही पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश हो रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की खबरें भी सामने आई हैं। बारिश और बर्फबारी के चलते लोगों को ठंड का ज्यादा एहसास हो रहा है। स्थानीय प्रशासन ने पहाड़ी सड़कों पर फिसलन को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

चारधाम यात्रियों के लिए अलर्ट जारी

चारधाम यात्रा मार्गों- केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के पास के इलाकों में बर्फबारी की आशंका के चलते प्रशासन ने यात्रियों के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। यात्रियों से कहा गया है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें और पहाड़ी सड़कों पर रात्रि यात्रा से बचें।

मैदानी इलाकों में गिरा तापमान

देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल जैसे मैदानी जिलों में भी तापमान में गिरावट जारी है। सुबह-सुबह खेतों और वाहनों पर बर्फ जमने लगा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 22 अक्टूबर को देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 23 से 27 अक्तूबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा।

यात्रियों और किसानों को दी गई सलाह

मौसम विभाग ने यात्रियों को यात्रा से पहले अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि भारी बारिश या बर्फबारी के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। वहीं किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों को पाले से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, अगले 48 घंटे उत्तराखंड के लिए अहम रहेंगे। पहाड़ी जिलों में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार आने की संभावना है, लेकिन सर्दी का असर और ज्यादा बढ़ेगा।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान