उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने के बाद का मंजर, फोटो- सोशल मीडिया 
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से गांव में तबाही, तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता; बचाव कार्य जारी

Uttarakhand के चमोली जिले में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार देर रात चमोली जिले की तहसील देवाल के अंतर्गत आने वाले मोपाटा गांव में बादल फटने से भारी तबाही मच गई।

प्रतीक पाण्डेय

Cloudburst in Uttarakhand: चमोली में बादल फटने की भीषण घटना में एक दंपत्ति लापता हो गया है जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना देर रात करीब दो से ढाई बजे के बीच हुई, जब तेज बारिश के साथ अचानक बादल फट गया।

अचानक आए मलबे के सैलाब ने कई मकानों और एक गोशाला को अपनी चपेट में ले लिया। इस आपदा में गांव के तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता हो गए हैं, जबकि विक्रम सिंह और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में दबकर करीब 15 से 20 मवेशियों के भी मरने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से गांव में चारों ओर मलबा फैला हुआ है और लोग दहशत में हैं।

प्रशासनिक टीमें मौके पर, राहत कार्य शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। सीडीओ चमोली अभिषेक त्रिपाठी ने एक वीडियो संदेश जारी कर घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि देर रात अतिवृष्टि के कारण ग्राम मोपाटा में एक भवन क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसमें 2 लोग घायल और 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है।

बार-बार हो रही आपदाएं

यह पहली बार नहीं है जब चमोली जिले में इस तरह की आपदा आई है। इससे पहले, 22 अगस्त को भी चमोली के थराली विकासखंड में बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई थी। उस दौरान भी मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आए मलबे से कई मकानों और दुकानों को नुकसान पहुंचा था। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उस घटना पर दुख जताते हुए जिला प्रशासन और एसडीआरएफ को तुरंत राहत और बचाव कार्यों में जुटने का निर्देश दिया था।

लगातार हो रही ये आपदाएं क्षेत्र की नाजुक भौगोलिक स्थिति को उजागर करती हैं और स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बनी हुई हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान