- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Uttarakhand Panchayat Elections Result Cm Pushkar Singh Dhami Congratulate Winners
उत्तराखंड पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित, CM पुष्कर धामी ने विजेताओं को दी बधाई
Uttarakhand News: उत्तराखंड पंचायत चुनाव के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। इस चुनाव में जीतने वाले सभी प्रत्याशियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी है।
- Written By: गीतांजली शर्मा

पुष्कर सिंह धामी
Uttarakhand Panchayat Elections: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचायत चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है। प्रदेश लंबे समय से पंचायत सरकार की प्रतीक्षा में था। सरकार के बनने से यह इंतजार खत्म हुआ। मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि”उत्तराखंड की जनता ने हमेशा हमें प्रोत्साहन दिया है।
2014 से जनता हमारे पक्ष में
साल 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से ही हमें जनता का पूर्ण समर्थन मिला है। लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा या फिर नगर निगम हर चुनाव में हमें जनता का हमेशा ही जबरदस्त साथ मिला है। हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के नतीजे भी हमारे पक्ष में रहे। सभी चुनावों में भाजपा की सरकार बनी है। पंचायत चुनाव के सभी विजयी प्रत्याशियों को मैं बधाई देता हूं। हम सभी को एकजुटता के साथ काम कर राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। और जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरना है। राज्य का हर क्षेत्र में विकास ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है।
चुनाव आयोग व कर्मचारियों का आभार
शांतिपूर्ण और सफल चुनाव आयोजन के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और जनता का मुख्यमंत्री धामी ने आभार जताया है। उन्होंने कहा, “एक अच्छा चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग और मतदान में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं। सचमुच उनका काम प्रशंसनीय है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रीम कोर्ट में नफरती भाषण पर आज सुनवाई, हिमंत सरमा, योगी आदित्यनाथ, पुष्कर धामी पर हेट स्पीच के आरोप
VB-G RAM G के खिलाफ कांग्रेस ने भरी हुंकार…तो धक्का-मुक्की पर आमादा हुई धामी की पुलिस, देवभूमि में मचा बवाल
Budget 2026: ‘पहाड़ के विकास को मिलेगी नई उड़ान’, सीएम धामी ने की ‘माउंटेन ट्रेल्स’ और समावेशी बजट की सराहना
उत्तराखंड में बड़ा बदलाव, राज्यपाल की मुहर के साथ लागू हुआ UCC का नया प्रावधान; जानें क्या खास?
एक्स पर पोस्ट कर दी बधाई
नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे। मुख्यमंत्री धामी को इसकी पूरी उम्मीद है। साथ ही पंचायत चुनाव की इस जीत पर भाजपा की उत्तराखंड इकाई ने भी खुशी जाहिर की है। इस अवसर पर उत्तराखंड भाजपा ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सीएम धामी का एक वीडियो शेयर किया।
उन्होंने एक्स पर लिखा, “जीत का परचम फहराया है, चहुंओर भगवा लहराया है”
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के वोट चोरी का आरोप ‘बेतुका’, 5 प्वाइंट्स में आयोग ने खोल दी पोल
पंचायत चुनाव में 69.16 प्रतिशत हुआ मतदान
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, उत्तराखंड के पंचायत चुनाव में 69.16 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 64.23 प्रतिशत पुरुष और 74.42 प्रतिशत महिलाओं ने हिस्सा लिया था। चुनाव में महिलाओं की भागीदारी के बढ़ने से प्रदेश के विकास में तेजी आनी निश्चित है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Uttarakhand panchayat elections result cm pushkar singh dhami congratulate winners
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mira Bhayandar: शिव जयंती की तैयारी तेज, महापौर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, घोड़बंदर किले के संरक्षण पर जोर
Feb 16, 2026 | 08:17 PMकमरू ने राहुल बनकर फेंका प्रेमजाल…रेप और ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार, हिंदू युवती ने सुनाई दर्दनाक दास्तान
Feb 16, 2026 | 08:10 PM48 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और मुंबई 3.0 को मिलेगी रफ्तार, 87 प्रतिशत राशि होगी खर्च
Feb 16, 2026 | 08:05 PMफरीदाबाद की फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां जलीं
Feb 16, 2026 | 08:00 PMपैसे दो और माफी पाओ! डोनाल्ड ट्रंप का नया ‘क्षमादान सिस्टम’, हर दिन छूट रहे हैं 6 बड़े क्रिमिनल
Feb 16, 2026 | 07:55 PMसिर्फ 65 हजार में दमदार माइलेज वाली बाइक, Splendor से सस्ती Honda Shine 100 बनेगी रोज़ाना सफर की साथी
Feb 16, 2026 | 07:54 PMभारत के पहले एआई लिविंग लैब का महाराष्ट्र में शुभारंभ, स्वदेशी उद्योगों को मिलेगी तकनीक की शक्ति: मंत्री लोढ़ा
Feb 16, 2026 | 07:44 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














