यूपी के सीएम याेगी। इमेज-सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

योगी ने मंत्रियों, विधायकों को चेताया, बोले-SIR में लापरवाही की तो 20 साल तक भुगतना पड़ेगा परिणाम

UP SIR News: सीएम योगी ने एक बार फिर अपने विधायकों, मंत्रियों से कहा है कि एसआईआर को लेकर आपकी सुस्ती आपके लिए नुकसानदेह साबित होगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि आप अपनी सीट भी गंवा सकते हैं।

रंजन कुमार

Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में नेताओं-कार्यकर्ताओं की सुस्ती ने भाजपा के शीर्ष नेताओं की चिंता बढ़ा दी है। अभियान समाप्त होने में 3 दिन बचे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री और एसआईआर अभियान के केंद्रीय प्रभारी तरुण चुग रविवार को प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों, पदाधिकारियों को चेताया कि एसआईआर में लापरवाही बरती तो इसका परिणाम अगले 20 साल तक भुगतना पड़ेगा। सीएम योगी ने मंत्रियों, विधायकों से प्रदेश एवं बूथस्तरीय तक के कार्यकर्ताओं से कहा कि एसआईआर में काम ठीक से नहीं करते हैं तो ये आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है।

लखनऊ में आयोजित कार्यशाला में सीएम ने कहा कि आपकी सुस्ती आपके लिए नुकसानदेह साबित होगी। कई सीटें ऐसी हैं, जहां जीत का अंतर चार से पांच हजार से भी कम था। ऐसे में आपकी लापरवाही से ये सीटें हम गंवा सकते हैं। सीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि एसआईआर में आप लोग काम नहीं करना चाहते हैं तो अभी से संगठन को बता दें, क्योंकि काम करने वाले लोगों की कमी नहीं है। दूसरे लोग काम करने को तैयार हैं।

फर्जी नामों का परीक्षण कर आपत्तियां दर्ज कराएं

सीएम योगी ने कुछ खास विधानसभा क्षेत्रों में काटे गए नामों का डाटा साझा भी किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ कैंट एवं उत्तरी, आगरा दक्षिणी, मिल्कीपुर, हरदोई, लखीमपुर समेत प्रदेश के 3 दर्जन से अधिक विधानसभाओं 18 से 20 फीसदी मतदाताओं के नाम कट गए हैं। उनकी जांच करके सबका नाम जुड़वाइए। एक-एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर ऐसी सीटों के अपने सभी मतदाताओं का नाम जुड़वाएं। गैरहाजिर और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम जुड़वाने पर भी फोकस करें। योगी ने कहा कि विपक्ष द्वारा जुड़वाए जा रहे फर्जी नामों का परीक्षण कर आपत्तियां दर्ज कराएं और नाम कटवाएं।

भाजपा की परंपरागत सीटों पर खास नजर

मुख्यमंत्री ने कहा कि घुसपैठिये मतदाता पकड़े जाएंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह काम हमने ठीक से कर लिया तो विपक्षी षड्यंत्र को यह करारा जवाब होगा। मुख्यमंत्री ने ऐसी सीटों पर चिंता जताई जो परंपरागत रूप से भाजपा की रही हैं और वहीं पर सबसे ज्यादा मतदाता स्थानांतरित, मृत या अनुपस्थित की श्रेणी में दर्ज हुए हैं। कई मुस्लिम बहुल सीटें ऐसी हैं, जहां कम मतदाता कटे हैं।

चूके तो 20 साल पछताना होगाः चुग

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग भी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से नाखुश दिखे। उन्होंने कहा कि एसआईआर में मेहनत नहीं करेंगे तो अगले 20 साल में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पछताना होगा। उन्होंने भी सांसद-विधायकों से स्पष्ट शब्दों में कहा, जिसे चुनाव लड़ना है, वह एसआईआर में जुटे। जो अभी एसआईआर में मेहनत करेगा, उसकी सांसदी और विधायकी अगले 20 साल तक सुरक्षित रहेगी। जिसे चुनाव नहीं लड़ना है, वह सीएम और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को पहले ही बता दें। एसआईआर में पार्टी के साथ धोखा न दें।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां