रघुराज सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

मदरसे से निकलते हैं आतंकी...AMU दहशतगर्दों का अड्डा! योगी के मंत्री का ये बयान लाएगा तूफान

Raghuraj Singh: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रघुराज सिंह ने मदरसों और मस्जिदों को लेकर एक विवादित बयान दिया। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

अभिषेक सिंह

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रघुराज सिंह ने मदरसों और मस्जिदों को लेकर एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि यहां आतंकवादी पनपते हैं और इन्हें तुरंत बंद कर देना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) पर भी सवाल उठाए।

राज्य मंत्री रघुराज सिंह हाल ही में दिल्ली में हुए बम धमाकों के बारे में बोल रहे थे। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की और जांच की मांग की। उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। रघुराज सिंह पहले भी अलीगढ़ विश्वविद्यालय को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। अब उन्होंने इसे "आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाह" बता रहे हैं।

क्या कुछ बोले मंत्री रघुराज सिंह?

उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त रघुराज सिंह एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने कहा है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बुरहान वानी जैसे आतंकवादी यहीं से निकले हैं।

AMU को बताया आतंकियों का अड्डा

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय भी आतंकवादियों का अड्डा है। देश में कोई अल्पसंख्यक संस्थान नहीं होना चाहिए। वे अल्पसंख्यकों के नाम पर अत्याचार और बलात्कार करते हैं। मस्जिदों और मदरसों पर ताला लगा देना चाहिए।

मदरसो से निकलते हैं आतंकी: मंत्री

दिल्ली बम धमाके पर मंत्री रघुराज सिंह ने कहा है कि सभी आतंकवादी मदरसों और मस्जिदों से निकलते हैं। इसलिए उनके प्रभाव को कम करने के लिए इन संस्थानों को बंद कर देना चाहिए। भारत में अभी तक किसी भी मौलवी या मुल्ला ने दिल्ली बम धमाके का विरोध नहीं किया है।

'फारूक को फांसी दे देनी चाहिए थी'

मुसलमान जितना ज़्यादा पढ़ा-लिखा है, उतना ही बड़ा आतंकवादी है। फ़ारूक अब्दुल्ला के ज़माने में आतंकवादी फल-फूल रहे थे। इस देश का क़ानून थोड़ा नरम है, वरना फ़ारूक अब्दुल्ला को तो फांसी ही हो जानी चाहिए थी।

रघुराज सिंह के बयान पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, उनका विवादित बयान सुर्खियां बटोर रहा है। भाजपा के अन्य नेताओं ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। एएमयू की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि उनका ये बयान नया तूफान खड़ा कर सकता है।

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग