सिंगापुर दौरे पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

सिंगापुर में CM योगी ने GIC के साथ की खास बैठक...यूपी में निवेश का दिया बड़ा ऑफर, विकास कार्यों की दी जानकारी

CM Yogi GIC Meeting: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर में जीआईसी के सीईओ लिम चो किआट से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश में दीर्घकालिक निवेश, अवसंरचना और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की।

अक्षय साहू

CM Yogi Adityanath Singapore Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय सिंगापुर के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उन्होंने सिंगापुर सरकार निवेश निगम (GIC) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिम चो किआट और उनकी टीम से मुलाकात की। इस मुलाकात में उत्तर प्रदेश में जीआईसी द्वारा दीर्घकालिक निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने जीआईसी को उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसरों को देखने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राज्य की स्थिर नीतियों, सुशासन, मजबूत कानून-व्यवस्था, 25 करोड़ से ज्यादा की उपभोक्ता आबादी और तेजी से विकसित हो रही अवसंरचना को प्रमुख आकर्षक बिंदु के रूप में प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज भारत का सबसे तेज़ी से बढ़ता हुआ राज्य है, और सरकार निवेशकों के लिए एक सुरक्षित और पारदर्शी वातावरण प्रदान कर रही है।

कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा

बैठक में कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई, जैसे कि औद्योगिक कॉरिडोर के आसपास लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग, अक्षय ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण, डेटा सेंटर और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, वाणिज्यिक रियल एस्टेट, और एमएसएमई के लिए फिनटेक और डिजिटल प्लेटफॉर्म। इसके अलावा, भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कौशल विकास पर भी विचार किया गया।

मीटिंग में क्या बोले योगी?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार राज्य को "फ्यूचर-रेडी" औद्योगिक और आर्थिक हब के रूप में विकसित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। राज्य में एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर पार्क और नए औद्योगिक शहरों का तेजी से विकास हो रहा है, जो दीर्घकालिक निवेशकों के लिए स्थिर और लाभकारी अवसर प्रदान करते हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सिंगापुर के बाद जापान भी जाएंगे।

GIC प्रमुख वैश्विक निवेश संस्था

जीआईसी, जो एक प्रमुख वैश्विक निवेश संस्था है, पहले ही भारत में अवसंरचना, रियल एस्टेट, फिनटेक और डिजिटल प्लेटफॉर्म में निवेश कर चुका है। यह बैठक उत्तर प्रदेश में वैश्विक निवेश के प्रवाह को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक के बाद, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी यूरोप में निवेश आकर्षित करने के लिए दौरे पर हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो