कोडीन कांड पर योगी-अखिलेश में छिड़ी जंग, शेरों शायरी से वार-पलटवार 
उत्तर प्रदेश

'धूल चेहरे पर, इल्जाम दूसरे पर...' कोडीन कांड में योगी-अखिलेश की 'शायराना' जंग, शायरी से वार-पलटवार

UP की राजनीति का पारा कड़ाके की ठंड में सातवें आसमान पर पहुंचा हुआ है, विधानसभा के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले कोडीन कफ सिरप कांड को लेकर CM Yogi और सपा चीफ Akhilesh Yadav आमने-सामने आ गए।

सौरभ शर्मा

Akhilesh Yadav vs Yogi Adityanath on Codeine Syrup Scandal: उत्तर प्रदेश की राजनीति का पारा कड़ाके की ठंड में भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है क्योंकि विधानसभा के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले कोडीन कफ सिरप कांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा मुखिया अखिलेश यादव आमने-सामने आ गए हैं। सियासी गलियारों में यह मामला तब और गरमा गया जब दोनों दिग्गजों ने बयानों के तीर चलाने के बजाय शेरो-शायरी का सहारा लिया। सीएम योगी ने आईना और धूल की बात कही तो अखिलेश ने हुक्मरान को नसीहत दे डाली।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रेस वार्ता में तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यही कसूर मैं बार-बार करता रहा, धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करता रहा। उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगाया कि पकड़े गए माफियाओं के संबंध समाजवादी पार्टी से हैं और अवैध लेन-देन की जांच होगी। इस पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जब खुद फंस जाओ तो दूसरे पर इल्जाम लगाओ। उन्होंने इसे पुराना खेल बताते हुए हुक्मरान से कुछ नया बताने की मांग की।

नशे के सौदागरों पर शिकंजा

इस पूरे विवाद की जड़ सोनभद्र में पकड़ा गया एक ट्रक है। अक्टूबर में चिप्स और नमकीन के पैकेट के नीचे छिपाकर कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी हो रही थी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सचिव रोशन जैकब ने बताया कि यह सिरप नशे के रूप में बेचा जा रहा था। मामले में अब तक 100 से ज्यादा एफआईआर और 30 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। एसटीएफ ने अमित सिंह टाटा और बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह को पकड़ा है, जबकि मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल अभी फरार है। जांच में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह का नाम भी सामने आया है, हालांकि उन्होंने खुद जांच की मांग की है।

दूध का दूध, पानी का पानी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि राज्यस्तरीय एसआईटी और यूपी पुलिस की टीमें गहनता से जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने दीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। वहीं सपा विधायक अतुल प्रधान ने सीएम के आरोपों को झूठ बताते हुए सरकार से श्वेत पत्र जारी करने और सबूत देने की मांग की है। इससे पहले अखिलेश यादव ने औरैया में कफ सिरप से हुई बच्चे की मौत का जिक्र करते हुए सरकार की बुलडोजर नीति पर सवाल उठाए थे। मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने भी कहा है कि तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स