वायरल वीडियो से लिए गए स्क्रीनग्रैब (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

कमजोर दिल वाले ये VIDEO ना देखें! ससुराल वालों से परेशान महिला छत से कूदी, उसके बाद जो हुआ…

Aligarh Viral Video: UP के अलीगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। जहां ससुराल वालों के उकसाने से युवती ने दो मंजिला घर की छत से छलांग लगा दी। इसके बाद भी उसे बेरहमी से पीटा गया।

अभिषेक सिंह

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक महिला ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर दो मंजिला मकान की छत से छलांग लगा दी। इस घटना का 38 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र के दौंकोली गांव की है।

आपको बता दें कि छत से कूदने वाली महिला का नाम अर्चना है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्चना के पति का नाम सोनू है। दोनों की शादी को लगभग छह साल हो चुके हैं। दोनों को एक बेटा और एक बेटी भी है।

5 लाख कैश और 'बुलेट' की मांग

अर्चना के भाई ने बताया कि शादी के बाद से ही अर्चना को उसका पति सोनू, ससुर प्रेमपाल, सास नेहनी देवी, देवर प्रमोद और ननद दुर्गेश देवी दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उनकी मांग थी कि अर्चना अपने मायके से पांच लाख रुपये नकद और एक बुलेट मोटरसाइकिल लेकर आए।

पति ने कूदने के लिए उकसाया

इसके अलावा, अंकित ने आरोप लगाया कि देवर प्रमोद की अर्चना पर बुरी नीयत थी और जब उसने इसकी शिकायत की, तो उसे और प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वालों की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर अर्चना दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ गई। इस दौरान उसके पति सोनू ने उसे कूदने के लिए उकसाया और कहा, "कूदो"। ससुराल के अन्य लोग तमाशबीन बने रहे और अर्चना को ताने मारते रहे।

कूदने के बाद बेरहमी से पिटाई

आखिरकार, अर्चना छत से कूद गई। ज़मीन पर गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई और दर्द से तड़पने लगी। इसके बावजूद, सोनू ने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस पूरी घटना का एक पड़ोसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के दौरान अर्चना के बच्चे चीखते रहे, लेकिन बेरहम बाप उनकी मां को पीटता रहा।

अर्चना के छत से छलांग लगाने और मारपीट के बाद जब लगा मामला गंभीर हो जाएगा तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अब वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। लेकिन ऐसी घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि आधुनिकता के दौर में सामाजिक पतन बहुत तेजी से हो रहा है।

सीओ इगलास महेश कुमार ने बताया कि अर्चना के मायके वालों की तहरीर पर पति सोनू, ससुर प्रेमपाल, सास नेहनी देवी, देवर प्रमोद और ननद दुर्गेश देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटना की जाँच शुरू कर दी है। इस घटना से स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर व्यापक आक्रोश है। लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात

BRICS Summit 2026 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी

PM मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से की मुलाकात, व्यापार, रक्षा और डिजिटल सहयोग पर बड़ी चर्चा

BRICS Summit: वर्ल्ड लीडर से पीएम मोदी की मुलाकात का दौर, चीन के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक