अपर्णा यादव (डिजाइन फोटो) 
उत्तर प्रदेश

बीजेपी से नाराजगी और शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात, घर वापसी करेंगी अपर्णा यादव?

बीते दो दिनों में उत्तर प्रदेश की सियासत में एक नई हलचल देखने को मिल रही है। सबसे बड़े राजनीतिक कुनबे की बहू और बीजेपी नेता अपर्णा यादव पार्टी से नाराज बताई जा रही हैं। चर्चा तो यह भी है कि उनकी शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात भी हुई है। इस मुलाकात ने सूबे के सियासी गलियारों में अटकलों का गुबार छोड़ दिया है। कहा जा रहा है कि अपर्णा यादव घर वापसी करने वाली हैं।

अभिषेक सिंह

लखनऊ: बीते दो दिनों में उत्तर प्रदेश की सियासत में एक नई हलचल देखने को मिल रही है। सबसे बड़े राजनीतिक कुनबे की बहू और बीजेपी नेता अपर्णा यादव पार्टी से नाराज बताई जा रही हैं। चर्चा तो यह भी है कि उनकी शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात भी हुई है। इस मुलाकात ने सूबे के सियासी गलियारों में अटकलों का गुबार छोड़ दिया है। कहा जा रहा है कि अपर्णा यादव घर वापसी करने वाली हैं।

उत्तर प्रदेश में महिला आयोग की उपाध्यक्ष नियुक्त की गईं भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव गुरुवार को दिल्ली पहुंचीं। महिला आयोग की उपाध्यक्ष नियुक्त की गईं स्व. मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव इस जिम्मेदारी से नाखुश बताई जा रही हैं। दावा है कि वह दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगी और अपनी बात रखेंगी। जबकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया है।

चाचा शिवपाल से मुलाकात!

इससे पहले सूत्रों ने दावा किया था कि अपर्णा ने शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की है। सूत्रों के मुताबिक अपर्णा फिर से सपा में शामिल होना चाहती हैं। अपर्णा साल 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। इससे पहले वह सपा में थीं और विधानसभा चुनाव भी लड़ी थीं, हालांकि वह रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं।

अखिलेश-डिंपल पर नहीं किया सीधा हमला

कहा जा रहा है कि अपर्णा ने भले ही समाजवादी कुनबे से नाराज होकर भाजपा का दामन थाम लिया था लेकिन उन्होंने वापसी के दरवाजे कभी बंद नहीं किए। उन्होंने जब से सपा छोड़ी है तब से यादव परिवार और खासकर डिंपल और अखिलेश के खिलाफ बोलने से बचती रही हैं, तब से भाजपा ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी है। हालांकि, यूपी भाजपा प्रमुख का कहना है कि हम उनसे अपने परिवार के खिलाफ बोलने की उम्मीद नहीं करते हैं। हम सामाजिक समरसता वाली राजनीतिक पार्टी हैं।

घर वापसी करेंगी अपर्णा यादव?

यूपी विधानसभा चुनाव 2022, लोकसभा चुनाव 2024 में टिकट न मिलना, अब नाराजगी, चाचा शिवपाल से मुलाकात और अखिलेश डिंपल के खिलाफ खुलकर न बोलने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह एक बार फिर से समाजवादी पार्टी परिवार में शामिल हो जाएंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह अटकलें किस हद तक सही साबित होती हैं।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल