वायरल वीडियो से लिए गए स्नैप्शॉट्स (सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

'चाट युद्ध' के बाद बागपत से वायरल हुआ एक नई जंग का वीडियो, इस बार जरा सी बात पर महिलाओं ने भांजी लाठियां, देखें वीडियो

बागपत के दोघट कस्बे के पट्टी तिरोशिया में मामूली बात को लेकर महिलाओं के दो गुटों में मारपीट हो गई। महिलाओं ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अभिषेक सिंह

बागपत: यूपी के बागपत में दोघट कस्बा रणक्षेत्र बन गया। मामूली बात को लेकर महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते महिलाएं घरों से लाठी-डंडे लेकर निकल आईं और उन पर हमला बोल दिया। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सड़क पर हो रही मारपीट का वीडियो बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद बागपत पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने छह महिलाओं समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला दोघट कस्बे के पट्टी तिरोशिया का है। यहां मामूली बात को लेकर महिलाओं के दो गुटों में मारपीट हो गई। महिलाओं ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए, जिससे करीब आधे घंटे तक सड़क रणक्षेत्र बनी रही।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

महिलाओं के बीच मारपीट देख राहगीर रुक गए और फिर वीडियो बनाने लगे। राहगीरों ने महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिलाओं के लाठी-डंडों से मारपीट का लाइव वीडियो सामने आने पर पुलिस हरकत में आई। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मारपीट में पीड़ित महिला रेखा और उसकी बेटी घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए टीकरी सीएचसी भेजा। दोघट प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि महिलाओं द्वारा की गई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

3 साल पहले हुआ था चाट युद्ध'

इसके पहले बागपत के ही 'चाट युद्ध' ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 22 फरवरी 2021 को हुई इस मारपीट में साइंटिस्ट एल्बर्ट आइंस्टीन के जैसे बालों वाले 'चाचा' जमकर वायरल हुए थे। इसके बाद आलम कुछ ऐसा रहा कि हर साल 22 फरवरी को इस युद्ध के वीडियोज वायरल होते हैं।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट