सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम (सोर्स: A.I.)
वाराणसी

सड़क हादसों पर लगाम: वाराणसी परिक्षेत्र में पुलिस का बड़ा एक्शन, 289 अवैध कट बंद और 1.90 करोड़ का चालान

Varanasi Police Road Safety Campaign: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कुल 19,629 वाहनों के चालान किए और ₹1,90,00,200 (लगभग 1.90 करोड़ रुपये) का शमन शुल्क वसूल किया।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) योजना के तहत जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में बड़ी कार्रवाई

  • नागरिकों से अपील- हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, नशे में ड्राइविंग न करें

  • कुल 563 घायलों में से 509 को यानि 90% घायलों को 'गोल्डन ऑवर' में मिला इलाज

Varanasi 1.90 Crore Traffic Challan: सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को शून्य पर लाने के उद्देश्य से वाराणसी परिक्षेत्र पुलिस ने कमर कस ली है। शासन और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संचालित 'जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट' (ZFD) योजना के तहत परिक्षेत्र के तीन प्रमुख जिलों- जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) वाराणसी परिक्षेत्र की नियमित निगरानी में जनवरी 2026 से 15 नवंबर 2026 के बीच पुलिस और प्रशासन ने मिलकर यातायात सुधार व प्रवर्तन की दिशा में कई ठोस कदम उठाए हैं।

अवैध कटों पर चला हथौड़ा, हटाए गए अतिक्रमण

दुर्घटना संभावित मार्गों को सुरक्षित बनाने के लिए इंजीनियरिंग सुधारों पर विशेष जोर दिया गया है:

  • अवैध कट बंद: राजमार्गों और मुख्य सड़कों पर हादसों का सबब बनने वाले कुल 289 अनाधिकृत कट बंद कराए गए (जौनपुर में 150, चंदौली में 107 और गाजीपुर में 32)।

  • अतिक्रमण मुक्त मार्ग: यातायात बाधित करने वाले कुल 308 स्थानों से अतिक्रमण हटवाया गया (जौनपुर 193, चंदौली 77, गाजीपुर 38)।

  • सुरक्षा संकेतक और पार्किंग: खतरनाक मोड़ों व जंक्शनों पर 83 साइनेज बोर्ड लगाए गए, 38 स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की गई और जौनपुर में 4 ट्रक/बस ले-बाई का निर्माण कराया गया।

  • विशेष निगरानी: परिक्षेत्र में 16 क्रिटिकल कॉरिडोर और 126 क्रैश लोकेशन चिन्हित कर 25 विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

नियम तोड़ने वालों से वसूला 1.90 करोड़ का जुर्माना

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रवर्तन टीमों ने सख्त रुख अपनाते हुए कुल 19,629 वाहनों के चालान किए और ₹1,90,00,200 (लगभग 1.90 करोड़ रुपये) का शमन शुल्क वसूल किया:

  • गाजीपुर: 8,637 चालान (₹85,32,500 जुर्माना)

  • जौनपुर: 6,528 चालान (₹61,43,500 जुर्माना)

  • चंदौली: 4,464 चालान (₹43,24,200 जुर्माना)

जांच में सामने आया कि अधिकतर हादसों की मुख्य वजह 'ओवर स्पीडिंग' (तेज रफ्तार) है, जिसे लेकर पुलिस विशेष अभियान चला रही है।

'गोल्डन ऑवर' में बची 509 घायलों की जान

सड़क हादसों में घायल हुए कुल 563 लोगों में से 509 घायलों (करीब 90 प्रतिशत) को 108 एम्बुलेंस की मदद से त्वरित रूप से अस्पताल पहुंचाया गया।

समय पर इलाज मिलने से कई लोगों की जान बचाई जा सकी। बेहतर तालमेल के लिए संबंधित विभागों के साथ 46 और जिला सड़क सुरक्षा समिति की 31 बैठकें भी आयोजित की गईं।

डीआईजी की जनता से भावुक अपील

पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र ने कहा कि सड़क दुर्घटना में किसी की भी मृत्यु पूरे परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है। हमारा लक्ष्य हादसों में होने वाली मौतों को शून्य करना है, जो आम जनता के सहयोग के बिना संभव नहीं है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, तय गति सीमा में वाहन चलाएं, नशे या मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए ड्राइविंग न करें और किसी भी दुर्घटना की स्थिति में घायलों की मदद के लिए तत्काल 108 या डायल 112 पर सूचना दें।

Bisleri का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास; अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने दी सफाई

भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई दिशा! हैदराबाद हाउस में PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू

Jagadish Chandra Bose: कौन थे जगदीश चंद्र बोस? जिनके प्रयोगों ने दुनिया को दिखाई विज्ञान की नई राह

Weather Today: दिल्ली में धुंध, बिहार-UP में घना कोहरा और दक्षिण भारत में बारिश, माउंट आबू में पारा शून्य

शिव-पार्वती की तस्वीर पर सियासी घमासान के बीच संत का राहुल को खुला पत्र, समझाया शिव-शक्ति मिलन का गूढ़ रहस्य