प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
वाराणसी

वाराणसी में देव दीपावली पर कई रास्ते रहेंगे बंद, 57 पार्किंग, 3 ग्रीन कॉरिडोर बनेंगे, देखें ट्रैफिक डायवर्जन

Varanasi Dev Deepawali Traffic Diversion: काशी में मंगलवार दोपहर 1 बजे से शहर में ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू हो जाएंगे। इस दौरान प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • 24 नवंबर को काशी में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, शहर में 57 जगह पार्किंग की व्यवस्था

  • राजघाट पुल बंद रहेगा, सामने घाट पुल से केवल दोपहिया वाहनों को आने-जाने की अनुमति

  • आपातकालीन सेवाओं के लिए 3 ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए, 10 मार्गों पर पैदल आवागमन की व्यवस्था

Varanasi Parking and Route Plan: वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान और देव दीपावली पर 24 नवंबर को श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। मंगलवार दोपहर 1 बजे से शहर में ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू हो जाएंगे। इस दौरान प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी।

श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए शहर में 57 स्थानों पर पार्किंग बनाई गई है। वहीं, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए तीन ग्रीन कॉरिडोर तैयार किए गए हैं। यातायात पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और आयोजन क्षेत्र में अनावश्यक रूप से वाहन लेकर नहीं आने की अपील की है।

वीआईपी आगमन को देखते हुए भी बदली व्यवस्था

देव दीपावली पर गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथियों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और यातायात के लिए अलग-अलग योजनाएं बनाई गई हैं।

शहर में मालवाहक वाहनों, रोडवेज और निजी बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इनका संचालन रिंग रोड और एनएच-19 से कराया जाएगा। काशी डिपो और कैंट बस स्टेशन से चलने वाली बसें दोपहर 1 बजे से हरहुआ में बनाए गए अस्थायी बस स्टेशन से संचालित होंगी।

राजघाट पुल बंद, सामने घाट से दोपहिया वाहनों को अनुमति

यातायात योजना के तहत राजघाट गंगा पुल पर नमो घाट से पड़ाव के बीच वाहनों और पैदल चलने पर प्रतिबंध रहेगा। सामने घाट पुल से रामनगर और लंका के बीच केवल दोपहिया वाहनों और पैदल आने-जाने की अनुमति होगी।

रिंग रोड गंगा पुल और विश्वसुंदरी गंगा पुल पर सभी वाहनों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा। वहीं, रामनगर में पड़ाव से रामनगर चौराहा होते हुए टेंगरा मोड़ तक नो व्हीकल जोन बनाया गया है। इस रास्ते पर केवल पैदल चलने की अनुमति होगी।

रामनगर में हजारों वाहनों की पार्किंग व्यवस्था

बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों को तय पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जाएगा। मिर्जापुर, सोनभद्र और एनएच-19 की तरफ से आने वाले वाहनों को टेंगरा मोड़ से डायवर्ट कर लंका मैदान, पंचवटी मैदान और दुर्गा मंदिर पार्किंग में भेजा जाएगा।

दुर्गा मंदिर मैदान में 15 हजार चारपहिया और 38 हजार दोपहिया वाहन। वहीं पंचवटी मैदान में 3 हजार चारपहिया और 5 हजार दोपहिया वाहन। रामबाग मैदान में 500 चारपहिया और 5 हजार दोपहिया वाहन। पीएसी ग्राउंड में 5 हजार दोपहिया वाहन।

शहर में इन जगहों पर भी पार्किंग

शहर के भैंसासुर, मैदागिन, दशाश्वमेध, अस्सी, सामने घाट और वरुणा क्षेत्र में भी पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इसके अलावा बेनियाबाग, टाउनहाल, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, बीएचयू परिसर, गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग, एलो-बंगाली इंटर कॉलेज और द्वारिकाधीश मंदिर मैदान में भी वाहन खड़े कराए जाएंगे।

कैंट, भोजूबीर, पांडेयपुर, हरहुआ, लहरतारा और चांदपुर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए भी अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।

सिटी बस और ई-रिक्शा के लिए अलग रूट

श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुविधा के लिए सिटी बसों के रूट भी तय किए गए हैं। बसें संदहा से रिंग रोड, हरहुआ, गिलट बाजार, सेंट्रल जेल, फुलवरिया, लहरतारा, भिखारीपुर और नरिया होते हुए बीएचयू तक चलेंगी।

इसके अलावा सेंट्रल जेल से अंबेडकर चौराहा, मिंट हाउस और कैंट रेलवे स्टेशन तक भी सिटी बसें संचालित होंगी।

ऑटो और ई-रिक्शा के लिए भी अलग-अलग रास्ते तय किए गए हैं। संदहा, आशापुर, पांडेयपुर, हरहुआ, भोजूबीर, कैंट, लहरतारा, मंडुवाडीह और महमूरगंज क्षेत्र में इनका संचालन निर्धारित रूट के अनुसार होगा।

अस्पतालों तक पहुंचने के लिए 3 ग्रीन कॉरिडोर

  • पहला कॉरिडोर: नमो घाट से गोलगड्डा, चौकाघाट, लहुराबीर होते हुए कबीरचौरा अस्पताल तक रहेगा। इसके अलावा चौकाघाट से पुलिस लाइन, दीनदयाल अस्पताल, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और बीएचयू तक भी ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।

  • दूसरा कॉरिडोर: गोदौलिया से ब्रॉडवे, रविदास गेट और हेरिटेज अस्पताल होते हुए बीएचयू तक रहेगा।

  • तीसरा कॉरिडोर: पड़ाव से डोमरी और रामनगर होते हुए लाल बहादुर शास्त्री जिला अस्पताल तक बनाया गया है।

बंगाल की BJP विधायक रेखा पात्रा की हालत गंभीर, अस्पताल में वेंटिलेटर पर; शरीर में मिला कीटनाशक का जहर

26/11 की बरसी पर हैदराबाद को दहलाने की साजिश, लतीफ भट की मौत का बदला लेने की धमकी; हाई अलर्ट पर पुलिस

NEET पेपर लीक में बड़ा एक्शन, NTA के 3 विशेषज्ञों समेत 14 आरोपियों पर आरोप तय; 25 नवंबर से ट्रायल

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठिठुरन, 10 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; UP-बिहार समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट

400 गाड़ियों का काफिला, 1000 किलो लड्डू और 33 फूड स्टॉल… फिर भी अनंत सिंह के बेटी के तिलक में कम पड़ गया खाना!