वाराणसी में गंगा के घटों पर नहीं चलेगी मनमानी! देव दीपावली पर नावों के लिए ये नियम लागू, 9 टीमें रहेंगी तैनात

Dev Deepawali Varanasi: वाराणसी में देव दीपावली पर गंगा घाटों पर नावों के लिए लेन सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके साथ ही NDRF की 9 टीमें तैनात रहेंगी।
Dev Deepawali Varanasi
प्रशासन की लोगों के साथ बैठक(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • गंगा घाटों पर प्रशासन ने जल सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए

  • देव दीपावली पर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते लिया फैसला

  • नावों की आवाजाही के लिए लेन सिस्टम लागू किया जाएगा

Varanasi Ganga Boat Safety: वाराणसी में देव दीपावली पर गंगा घाटों पर उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने जल सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। गंगा में नावों की आवाजाही को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए लेन सिस्टम लागू किया जाएगा।

इसके तहत नावों के आवागमन के लिए निर्धारित मार्ग तय होंगे, ताकि नावों के बीच टकराव की आशंका कम की जा सके और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही NDRF की 9 टीमें तैनात रहेंगी।

Dev Deepawali Varanasi
देव दीपावली पर काशी में सुरक्षा का चक्रव्यूह, 25 IPS और 4 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

नावों के लिए तय होंगे अलग-अलग मार्ग

वाराणसी में देव दीपावली के दौरान गंगा में बड़ी संख्या में नावों और मोटरबोटों का संचालन होता है। घाटों पर दीपोत्सव की अलौकिक छटा देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक नावों के जरिए गंगा में पहुंचते हैं। इससे जलक्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ जाता है।

इसे देखते हुए नावों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी और निर्धारित लेन का पालन कराया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियां यह सुनिश्चित करेंगी कि नावें तय क्षेत्र में ही चलें और एक-दूसरे के रास्ते में अनावश्यक बाधा न बनें।

NDRF की 9 टीमें संभालेंगी जल सुरक्षा की जिम्मेदारी

जल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए NDRF की 9 टीमें तैनात रहेंगी। ये टीमें गंगा में लगातार निगरानी करेंगी। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जाएगा।

विशेष रूप से नावों पर सवार श्रद्धालुओं, पर्यटकों और गंगा में मौजूद अन्य लोगों की सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी।

नाविकों को भी दिए जाएंगे सुरक्षा नियमों के निर्देश

इसके अलावा जल पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाएगा। नाविकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने और नाव की निर्धारित क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बैठाने के निर्देश दिए जाएंगे।

दुर्घटनाएं रोकना प्रशासन का उद्देश्य

प्रशासन का उद्देश्य देव दीपावली के भव्य आयोजन के दौरान गंगा में किसी भी तरह की दुर्घटना को रोकना है। इसके लिए नावों की आवाजाही नियंत्रित करने से लेकर बचाव दलों की तैनाती तक की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

Dev Deepawali Varanasi
रील्स और 2100 ड्रोन कैमरों में कैद होगी आस्था, डिजिटल काशी के रूप में दुनिया देखेगी देव दीपावली का भव्य नजारा