सेवा संकल्प बाइक यात्रा (सोर्स- सोशल मीडिया)
वाराणसी

सेवा संकल्प यात्रा के लिए काशी पहुंची सैकड़ों नई बाइक, पीएम मोदी के जन्मदिन पर 1,159 गांवों से गुजरेगी यात्रा

Varanasi News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से वाराणसी से वडनगर तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा शुरू होगी। 1,000 से अधिक युवा 10 राज्यों के 193 जिलों 1,159 गांवों से गुजरते हुए यात्रा में शामिल होंगे।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव

Varanasi To Vadnagar Seva Sankalp Yatra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से ‘वाराणसी से वडनगर सेवा संकल्प यात्रा’ की शुरुआत 17 सितंबर को काशी से होगी। करीब 22 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 10 राज्यों के 193 जिलों से होकर वडनगर पहुंचेगी। यात्रा में देशभर से 1000 से अधिक युवा सेवा यात्री शामिल होंगे।

यात्रा के शुभारंभ से पहले काशी विश्वनाथ धाम में वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से सुबह करीब 10 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए के प्रमुख नेता बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

रुद्राक्ष में पहुंचीं 250 बाइक

यात्रा को लेकर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां करीब 250 बाइक पहुंच चुकी हैं। बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता भी जुटे हैं। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी के मुताबिक, वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर- दोनों दिशाओं में सेवा यात्राएं एक साथ रवाना होंगी।

काशी से वडनगर जाने वाली यात्रा में करीब 500 कार्यकर्ता शामिल होंगे, जबकि दोनों दिशाओं में कुल 1000 से अधिक युवा सेवा यात्री सहभागी बनेंगे। इनमें उत्तर प्रदेश के अलावा तमिलनाडु, असम, कश्मीर और पूर्वोत्तर सहित देश के विभिन्न हिस्सों के युवा शामिल होंगे।

20 पवित्र नदियों के नाम वाले मार्ग से गुजरेगी यात्रा

आयोजकों के अनुसार सेवा संकल्प यात्रा 10 राज्यों, 193 जिलों, 773 तहसीलों और 1,159 गांवों से होकर गुजरेगी। यात्रा के लिए 20 पवित्र नदियों के नाम पर मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इस दौरान स्वच्छता, पौधरोपण, टीबी मुक्त अभियान, नशा मुक्ति और जल संरक्षण समेत 25 प्रकार के सेवा कार्य किए जाएंगे।

यात्रा के स्वागत से दो दिन पहले संबंधित क्षेत्रों में स्थानीय कार्यकर्ताओं की ओर से विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

नदियों के जल से होगा जलाभिषेक

यात्रा के दौरान गुजरात की नदियों का जल काशी लाकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। वहीं उत्तर प्रदेश की नदियों के जल से वडनगर स्थित हाटकेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह यात्रा केवल बाइक रैली नहीं, बल्कि युवाओं को सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने तथा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का अभियान है।

1 लाख की बाइक पर 10 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में पुलिस के हत्थे चढ़ी 113 पेंडिंग चालान वाली बाइक

DU में वोटिंग से पहले नॉर्थ कैंपस में हिंसक झड़प, एक छात्र घायल, सुरक्षा में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

PM Modi Birthday: इन योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी, जानिए आम आदमी को क्या मिला

UPI फीस को लेकर सियासत तेज, राहुल ने इंदिरा गांधी का नाम लेकर सरकार को लताड़ा, बोले- ट्रंप के सामने झुके PM

क्या है झीरम घाटी हत्याकांड? 13 साल बाद NIA कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा