बाबा विश्वनाथ के दरबार में सीएम-राजनाथ सिंह-चिराग पासवान (सोर्स- फोटो नवभारत)
वाराणसी

बाबा विश्वनाथ के दरबार में PM मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना, सीएम योगी ने स्वच्छता प्रहरियों को किया सम्मानित

CM Yogi In Varanasi: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। CM योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता प्रहरियों और बाबा विश्वनाथ धाम से जुड़े पुरोहितों आचार्यों का सम्मान किया।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव

CM Yogi Honors Swachhata Praharis: बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी अविनाशी काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता प्रहरियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री और काशी के लोकप्रिय सांसद नरेंद्र मोदी का पावन जन्मदिन है। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत वरिष्ठ नेताओं ने बाबा विश्वनाथ के पावन धाम में विशेष पूजा-अनुष्ठान संपन्न किया।

नरेंद्र मोदी के स्वस्थ रहने-लंबे समय तक देश का नेतृत्व करने की प्रार्थना

सीएम योगी ने कहा कि बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ रहने, दीर्घायु होने और लंबे समय तक देश का नेतृत्व करने की प्रार्थना की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और विकसित बनाने की संकल्पना को साकार करने के लिए देश आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कामना की कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेजी से दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी स्थिति मजबूत करे और देश नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।

स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि काशी की स्वच्छता व्यवस्था में स्वच्छता प्रहरियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर इन कर्मठ स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान किया गया।

उन्होंने स्वच्छता प्रहरियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि काशी को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में उनका परिश्रम बेहद महत्वपूर्ण है। स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

पुरोहितों और आचार्यों का भी सम्मान

कार्यक्रम के दौरान बाबा विश्वनाथ धाम से जुड़े पुरोहितों और आचार्यों का भी सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने में पुरोहितों और आचार्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, पुरोहितों का सम्मान और स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान सेवा, आस्था और जनभागीदारी के भाव को दर्शाता है।

सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वस्थ और दीर्घायु रहें तथा उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर, सुरक्षित और विकसित राष्ट्र के संकल्प को प्राप्त करते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच

Tata Sons के चेयरमैन पद पर एन चंद्रशेखरन अब पाएंगे इतनी सैलरी, जानें सालाना पैकेज और नेटवर्थ का सच

US Tariff Bill: अमेरिकी टैरिफ बिल पर भारत का करारा जवाब, कहा- ऊर्जा सुरक्षा और व्यापारिक हितों से समझौता नहीं

AAP PAC Meeting: पुनर्गठन के बाद आप PAC की पहली बैठक, केजरीवाल-सिसोदिया और भगवंत मान ने बनाई चुनावी रणनीति