गोरखपुर में CM योगी ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा, बोले- शिल्पकारों का सम्मान करने वाला देश ही आगे बढ़ता है

Vishwakarma Puja 2026: भगवान विश्वकर्मा जयंती पर CM योगी ने पूजनोत्सव में हिस्सा लिया। सीएम ने कहा कि शिल्पकारों का सम्मान करने वाला देश आगे बढ़ता है और विश्वकर्मा योजना से कारीगरों को नई दिशा मिली।
CM Yogi Adityanath Addresses Vishwakarma Puja Celebration programme in Gorakhpur
भगवान विश्वकर्मा की पूजा कार्यक्रम में सीएम योगी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

CM Yogi In Vishwakarma Puja Gorakhpur: भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती पर शिल्पकारों-कारीगरों सहित समस्त प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो देश शिल्पकारों व कारीगरों को सम्मान देता है, वही आगे बढ़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इसी भावना को अपनाकर पीएम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का प्लेटफार्म दिया है। उन्होंने शिल्प व कारीगरी को आधुनिक तकनीक और नए बाजार से जोड़कर शिल्पकारों-कारीगरों को समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ाया है।

भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान से की आराधना

सीएम योगी गुरुवार सुबह जटाशंकर स्थित श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर में आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान से आराधना करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राजमिस्त्री, बढ़ई, हलवाई, सोनार का काम करने वालों सहित कारीगरी के तमाम पेशे से जुड़े लोगों के लिए उनकी शिल्प कला ही स्वावलंबन का आधार थी। पर, यह हुनर, शिल्प-कारीगरी आजादी के बाद दशकों तक उपेक्षा का शिकार रही।

CM Yogi Adityanath Addresses Vishwakarma Puja Celebration programme in Gorakhpur
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में 150 लोगों की सुनीं समस्याएं, दिव्यांग की पेंशन बहाल कराने के निर्देश

पीएम मोदी जी के मार्गदर्शन में पहली बार डबल इंजन सरकार ने शिल्पकारों-कारीगरों को प्रशिक्षण, टूलकिट और रोजगार के विभिन्न आयामों के साथ जोड़कर उन्हें आगे बढ़ाया है। डबल इंजन सरकार के प्रोत्साहन से यूपी में आज तीन करोड़ से अधिक लोग कारीगरी, शिल्प से जुड़कर रोजगार और स्वावलंबन की राह पर सफलतापूर्वक आगे बढ़े हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रदेशवासियों की तरफ से दी बधाई

सीएम योगी ने कहा कि आज का दिन अत्यंत पवित्र है। आज सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती है तो साथ ही आज नए भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन भी है। आज हर कारीगर, शिल्पी जिसके पास कोई विशिष्ट शिल्प है, वह पूजन के जरिये सृष्टि के शिल्पी प्रभु विश्वकर्मा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहा है।

CM Yogi Adityanath Addresses Vishwakarma Puja Celebration programme in Gorakhpur
मथुरा पुलिस पर 10वीं के छात्र को बेल्ट से पीटने का आरोप, SSP से शिकायत कर जांच की मांग

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के सुदीर्घ स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा, ‘गुरु गोरखनाथ की पावन धरा से भगवान विश्वकर्मा के मंदिर में सृष्टि के शिल्पी के श्रीचरणों में नमन करते हुए मैं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रदेशवासियों की तरफ से हृदय से बधाई देता हूं।

यह प्रार्थना है कि लंबे समय तक उनका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे और उनकी विकसित भारत की परिकल्पना साकार हो।’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव पुस्तक का विमोचन भी किया।

श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर समिति के अध्यक्ष ने किया सीएम का स्वागत

मुख्यमंत्री योगी का स्वागत श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर समिति के अध्यक्ष दयानंद शर्मा ने किया। इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, स्थानीय पार्षद छट्ठीलाल गुप्ता, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास, श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर समिति से जुड़े जयप्रकाश शर्मा, अनूप शर्मा, अजय विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com