जैन मंदिर घाट पर मिला कफ सिरप का बड़ा जखीरा (सोर्स- फोटो नवभारत) 
वाराणसी

वाराणसी के जैन मंदिर घाट पर मिला कफ सिरप का बड़ा जखीरा; ग्रामीणों में मचा हड़कंप, जांच के बाद होगा खुलासा

Cough Syrup Bottles: वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के चंद्रावती गांव में जैन मंदिर घाट पर बोरियों में फेयरडिल कफ सिरप की कई बोतलें मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने नकली दवा होने की आशंका जताई है

स्निग्धा श्रीवास्तव

Cough Syrup Bottles Found Jain Mandir Ghat: वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। चंद्रावती गांव स्थित जैन मंदिर घाट पर बड़ी मात्रा में कफ सिरप की बोतलें बोरियों में भरी हुई मिली हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने दवा के नकली होने की आशंका जताई है, हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बोरियों में मिली फेयर डील कफ सिरप की बोतलें

मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र के चंद्रावती गांव के जैन मंदिर घाट का है, जहां ग्रामीणों की नजर घाट किनारे पड़ी बोरियों पर गई। जब बोरियां खोली गईं तो उनमें बड़ी संख्या में फेयर डील कफ सिरप की बोतलें मिलीं। ग्रामीणों का कहना है कि बोतलों पर निर्माण तिथि जून 2026 और एक्सपायरी वर्ष 2028 अंकित है। इसके बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में दवा का इस तरह घाट पर फेंका जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।

असली या नकली जांच के बाद होगा खुलासा

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि कहीं यह नकली दवा या संदिग्ध दवा का मामला तो नहीं है। सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा के असली या नकली होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ये दवाएं यहां कैसे पहुंचीं और इन्हें फेंकने के पीछे क्या वजह थी।

फिलहाल पूरे मामले की जांच का इंतजार है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ होगा कि यह लापरवाही का मामला है, एक्सपायरी स्टॉक या अवैध के निस्तारण का प्रयास है, या फिर किसी बड़े खेल की कड़ी। तब तक इस मामले को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा