डीआईजी वराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण (सोर्स : सोशल मीडिया )
वाराणसी

वाराणसी रेंज में माफिया और संगठित अपराध पर कड़ा प्रहार; 24.59 करोड़ की संपत्ति जब्त, 301 नई हिस्ट्रीशीट खुलीं

Strong Blow Against Organized Crime : डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि अपराध से अर्जित संपत्ति का जब्तीकरण, अपराधियों की निगरानी और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान पूरी सख्ती से जारी रहेगा।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, शक्ति सौरभ

Strong Blow Against Organized Crime Varanasi Range : वाराणसी परिक्षेत्र के जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली जनपदों में पुलिस ने संगठित अपराध, माफिया और आदतन अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी आर्थिक कमर तोड़ दी है।

1 जनवरी से 31 अक्टूबर 2026 के बीच चले इस विशेष अभियान में अकेले गाजीपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत करीब 24.59 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क व जब्त की है

मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर व परिजनों की संपत्तियों पर शिकंजा

अभियान के तहत 18 नवंबर को आईएस-191 गैंग के सरगना रहे मृतक मुख्तार अंसारी के मुख्य शार्प शूटर अंगद राय उर्फ झूलन की पत्नी सरिता राय के नाम खरीदी गई लगभग 7 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की गई।

इससे पहले अंगद का 9.50 करोड़ का होटल भी जब्त किया जा चुका है। इसके अलावा मुख्तार की पत्नी आफ्सा अंसारी की 8.91 लाख की संपत्ति जब्त करने के साथ ही दिल्ली में तीन बेनामी भूखंड चिन्हित कर बैंक खाते में जमा 53 लाख रुपये से अधिक की राशि फ्रीज कराई गई है।

वहीं, मुख्तार अंसारी से जुड़े लखनऊ के दो मकान भी अटैच किए गए हैं। साथ ही, धोखाधड़ी के आरोपी विनोद कुमार गुप्ता की 4.40 करोड़ और मादक पदार्थ तस्कर सुरेंद्र यादव की 3.60 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त हुई है।

हिस्ट्रीशीट, गुंडा एक्ट और रासुका की कार्रवाई

अपराधियों पर लगाम कसने के लिए परिक्षेत्र में 301 नई हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं, जिनमें जौनपुर में 230 और गाजीपुर में 71 हिस्ट्रीशीट शामिल हैं। गुंडा एक्ट के तहत कुल 558 अपराधियों (जौनपुर 260, चंदौली 157, गाजीपुर 141) पर कार्रवाई हुई।

गाजीपुर में तीन अपराधियों पर रासुका लगाया गया है और गोतस्करी व अवैध शस्त्रों से जुड़े सात गिरोहों के 45 सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई प्रस्तावित है।

चंदौली पुलिस ने 199 इनामी अपराधियों में से 164 के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 82 को गिरफ्तार किया है, जबकि 79 ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

तस्करी पर नकेल और अपराधों में गिरावट

आबकारी अधिनियम के तहत 648 मुकदमे दर्ज हुए। अकेले चंदौली में 596 तस्करों को पकड़कर करीब 1.11 लाख लीटर से अधिक देशी-अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद की गई। एनडीपीएस एक्ट के 138 मामलों में चंदौली से 2,849 किलो गांजा, 1.9 किलो हेरोइन और 540 ग्राम अफीम पकड़ी गई।

चंदौली में गोतस्करी के 109 मुकदमों में 191 तस्कर गिरफ्तार कर 687 गोवंश मुक्त कराए गए और 106 वाहन जब्त हुए। अवैध शस्त्रों के खिलाफ जौनपुर में 205 व गाजीपुर में 145 मुकदमे दर्ज किए गए।

जौनपुर में पॉक्सो एक्ट के मामलों में 21 प्रतिशत और दुष्कर्म की घटनाओं में कमी आई है। गाजीपुर में इस वर्ष डकैती की एक भी वारदात नहीं हुई, वहीं चंदौली में हत्या के 21 में से 20 और लूट के 20 में से 19 मामलों का सफल अनावरण किया गया।

डीआईजी की आमजन से अपील

 पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने कहा कि अपराध से अर्जित संपत्ति का जब्तीकरण, अपराधियों की निगरानी और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान पूरी सख्ती से जारी रहेगा।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, गोतस्करी, खनन, मादक पदार्थ, जुआ, रंगदारी या छेड़खानी जैसी गतिविधियों की सूचना पुलिस के 'सतर्क मित्र व्हाट्सएप बॉट' नंबर 7839860411 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी

कपिल शर्मा के शो में दिखेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी! पहली बार कोई मौजूदा कैबिनेट मंत्री बनेगा मेहमान

वीजा-फ्री एंट्री खत्म, फीस भी नहीं होगी वापस; मलेशिया जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए क्या बदलेगा?

Kal Ka Mausam: 20 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? चक्रवात अक्वान से बिगड़ेगा मौसम, IMD का अलर्ट

TVK विधायक VS Babu का निधन, स्टालिन को हराकर बने थे राजनीतिक चर्चा का केंद्र, CM विजय ने जताया दुख

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने