सुरक्षाकर्मी के महिला मरीज को पीटे हुए का वीडियो वायरल (सोर्स- सोशल मीडिया)
वाराणसी

BHU ट्रॉमा सेंटर में महिला मरीज से गुंडागर्दी! सुरक्षाकर्मी ने बाल पकड़कर घसीटा, वीडियो वायरल

BHU Trauma Centre Woman Viral Video: BHU के ट्रॉमा सेंटर के बाहर गुंडागर्दी करने का वीडियो सामने आया है। सुरक्षाकर्मी महिला मरीज के साथ मारपीट करता और उसे बेरहमी से घसीटता दिखाई दे रहा है।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • ट्रॉमा सेंटर के बाहर गुंडागर्दी का वीडियो वायरल

  • सुरक्षाकर्मी ने कथित तौर पर महिला मरीज को पीटा

  • महिला को बेरहमी से घसीटता हुआ ले गया सुरक्षाकर्मी

BHU Security Guard Viral Video: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के ट्रॉमा सेंटर के बाहर गुंडागर्दी करने का वीडियो सामने आया है। जिसमें प्राक्टोरियल बोर्ड का एक सुरक्षाकर्मी कथित तौर पर महिला मरीज के साथ मारपीट करता और उसे बेरहमी से घसीटता दिखाई दे रहा है।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन और विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

हालांकि इस मामले में अभी ट्रॉमा सेंटर प्रबंधन का कोई भी बयान सामने नहीं आया है और न ही कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार है।

लोगों ने मरीजों की सुरक्षा पर उठाए सवाल

लोगों ने कहा कि अस्पताल, जहां मरीज इलाज और सुरक्षा की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहां एक महिला मरीज के साथ इस तरह का कथित व्यवहार बेहद चिंताजनक है। सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारियों से अनुशासन, संयम और संवेदनशीलता की अपेक्षा की जाती है। लेकिन वायरल वीडियो ने सवाल खड़े दिए हैं।

विवाद था तो कार्रवाई करनी चाहिए थी

वायरल वीडियो पर लोग कंमेंट कर रहे हैं कि अगर कोई विवाद था, तो महिला पर कार्रवाई की जा सकती थी। लेकिन महिला मरीज पर हाथ उठाने और उसे घसीटने का अधिकार सुरक्षाकर्मी को किसने दिया? नियमानुसार कार्रवाई करने के बजाय कथित तौर पर मारपीट और अभद्रता का रास्ता क्यों अपनाया गया?

BHU प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल

वाराणसी में वीडियो वायरल होने के बाद अब लोगों की निगाहें BHU प्रशासन और प्राक्टोरियल बोर्ड पर टिकी हैं। क्या पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी? क्या संबंधित सुरक्षाकर्मी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी? क्या महिला मरीज का पक्ष सुना जाएगा और उसे न्याय मिलेगा?

यह घटना केवल एक सुरक्षाकर्मी के व्यवहार का मामला नहीं, बल्कि अस्पताल परिसर में मरीजों की गरिमा, सुरक्षा और मानवीय संवेदनशीलता से जुड़ा गंभीर सवाल है।

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद