

आगरा में ओमनी वैन में 25 बच्चे ले जाते हुए वीडियो वायरल
ड्राइवर ने पूछने पर वैन में 50 बच्चों तक बैठाने का दावा किया
वाहन की क्षमता और फिटनेस की जांच पर उठे सवाल
Agra School Van Overloading: आगरा में स्कूली बच्चों को घर से स्कूल और वापस पहुंचाने के लिए इस्तेमाल हो रही ओमनी वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक वैन में 20 से 25 बच्चे सवार दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में ड्राइवर से जब वैन की क्षमता पूछी गई तो उसने 50 बच्चों तक बैठाने का दावा कर दिया। इस जवाब ने स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और परिवहन विभाग की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में UP 80 DK 2391 नंबर की ओमनी वैन नजर आ रही है।
स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने की अनुमति नहीं होती। वाहन की फिटनेस, सुरक्षित बैठने की व्यवस्था और जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन भी अनिवार्य है।
ड्राइवर ने 50 बच्चों को बैठाने का दावा किया, जो वाहन की क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना भी नियमों के उल्लंघन है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह वैन किसी स्कूल की ओर से संचालित की जा रही है या निजी तौर पर बच्चों को लाने-ले जाने का काम करती है। यदि वाहन किसी स्कूल से जुड़ा है तो स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी भी जांच के दायरे में आती है।
वहीं, निजी संचालक होने की स्थिति में वाहन मालिक और ड्राइवर की जवाबदेही तय करना जरूरी होगा।
वीडियो सामने आने के बाद अब लोगों ने आगरा के शिक्षा विभाग और RTO की कार्रवाई पर सवाल करना शुरू कर दिए हैं।
लोगों का कहना है कि वायरल वीडियो में वाहन का नंबर साफ सामने आने के बाद संबंधित विभागों के लिए वैन की पहचान करना मुश्किल नहीं होना चाहिए।
शिक्षा विभाग और RTO को वाहन की क्षमता, फिटनेस और संचालन से जुड़े दस्तावेजों की जांच करे। साथ ही शहर में बच्चों को ले जाने वाले दूसरे वाहनों की नियमित जांच हो रही है या नहीं।