गंगा नदी के बीचों-बीच पी बियर (सोर्स- डीजाइन इमेज) 
उत्तर प्रदेश

खूब छलके जाम, लगे ठुमके...गंगा नदी में बिरयानी पार्टी के बाद अब सामने आई 'बियर पार्टी', देखें VIDEO

Varanasi Viral Beer Party In Ganga: काशी में आस्था से खिलवाड़! गंगा की लहरों पर नाविकों की बीयर पार्टी और डीजे डांस का VIDEO वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच।

सजल रघुवंशी

Beer Party Viral Video: वाराणसी में पवित्र गंगा नदी के बीच नाव पर बीयर पार्टी का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में नाविकों का एक समूह डीजे की तेज धुन पर बीयर पीते और नाचते हुए नजर आ रहा है। घटना बीती रात की बताई जा रही है, जिसके सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। जानकारी के अनुसार, वाराणसी के नाविक समाज द्वारा हर साल गंगा नदी पर शोभायात्रा निकालने की पुरानी परंपरा है।

इस बार भी नाविक दशाश्वमेध घाट से मिर्जापुर के अदलहाट स्थित बड़ी शीतला मंदिर तक ‘बधावा’ लेकर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ नाविकों ने नाव पर डीजे लगाकर तेज संगीत के बीच बीयर का सेवन किया और जमकर डांस किया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि व्यक्ति हाथ में बीयर की केन लिए हुए हैं और गंगा की लहरों के बीच पार्टी कर रहा हैं।

धार्मिक भावनाएं आहत, लोगों में नाराजगी

गंगा नदी को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। ऐसे में नदी के बीच इस तरह खुलेआम शराब पीना और शोर-शराबा करना स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत कर रहा है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जहां लोग इसे परंपरा और आस्था के खिलाफ बता रहे हैं।

पुलिस सख्त, आरोपियों की पहचान जारी

मामले का संज्ञान लेते हुए एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजन त्रिपाठी ने वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब वीडियो के आधार पर नाविकों की पहचान करने में जुटी है। गौरतलब है कि काशी में गंगा की शुचिता से जुड़ा यह दूसरा बड़ा विवाद है।

इफ्तार पार्टी की वजह से भी हुआ था विवाद

इससे पहले कुछ युवकों द्वारा रोजा इफ्तार के दौरान गंगा में बिरयानी की हड्डियां फेंकने का मामला भी सामने आया था, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब इस नए मामले के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और नदी में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि दोषियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच