Uttar Pradesh Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज से मौसम में बदलाव की प्रबल संभावना है पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में मौसम विभाग के अनुसार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जिससे गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन जिन जिलों में बारिश नहीं होगी यानी बदल तो रहेंगे लेकिन बरसेंगे नहीं वहां उमस परेशान करेगी। कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना जताई गई है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जहां बारिश की बौछारें पड़ेंगी वहां तापमान गिरकर लोगों को गर्मी से राहत दिलाएगा लेकिन जिन जिलों में बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं होगी वहां तेज धूप और हवा में मौजूद नमी के चलते तीखी उमस लोगों को परेशान कर सकती है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों संभागों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है इसके बावजूद मौसम विभाग ने जारी किए गए मानचित्र में किसी भी जिले के लिए 16 सितंबर से 17 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
आईएमडी के अनुसार 17 और 18 सितंबर को भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। 19,20 और 21 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है यानी अगले कुछ दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौसम में अंतर देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग में कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात की प्रबल संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आमजन से अपील की है कि बिजली गिरने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें। इस दौरान किसी भी खुले मैदान में, पेड़ के नीचे या जलभराव वाले स्थान के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की अपील करने के साथ-साथ कोई गंभीर अलर्ट नहीं किया है।