CM योगी आदित्यनाथ (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

'न कर्फ्यू, न दंगा, UP में सब चंगा' CM योगी बोले- प्रदेश में अब शांति और विकास का दौर

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि आज का यूपी पहले जैसा नहीं रहा। उनके अनुसार अब न कहीं दंगे का माहौल है और न कर्फ्यू की स्थिति।

सौरभ शर्मा

UP CM Yogi Adityanath on law and order: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि आज का यूपी पहले जैसा नहीं रहा। उनके अनुसार अब न कहीं दंगे का माहौल है और न कर्फ्यू की स्थिति। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रदेश में कभी असुरक्षा के कारण निवेश की कल्पना तक कठिन हो जाती थी, वहां आज शांति, भरोसा और विकास का माहौल दिख रहा है। योगी का दावा है कि आठ वर्षों में प्रदेश की छवि में बड़ी बदलाव आया है और जनता इसका प्रत्यक्ष अनुभव कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले निवेशकों का भरोसा टूट चुका था और आम लोगों की सुरक्षा भी चुनौती थी। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई, जिससे प्रदेश की कानून-व्यवस्था में मजबूती आई। योगी के अनुसार पहले 6 दिसंबर को तनाव और कर्फ्यू जैसी स्थिति दिखाई देती थी, लेकिन अब माहौल शांतिपूर्ण है और लोग बिना किसी डर के अपने कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन भारत की सांस्कृतिक चेतना और आत्मसम्मान की पुनर्प्राप्ति का प्रतीक है।

2017 के बाद यूपी की बदली तस्वीर

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सत्ता संभालने के बाद सरकार की पहली प्राथमिकता प्रदेश की परसेप्शन बदलने की थी। उन्होंने बताया कि जब आम नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित हुई, तब निवेशकों का भरोसा भी बढ़ा। मुख्यमंत्री के मुताबिक पहले जब पूंजी सुरक्षित नहीं थी, तब उद्योगों का आना मुश्किल था, लेकिन बेहतर कानून-व्यवस्था ने इस स्थिति को बदल दिया।

6 दिसंबर पर योगी का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्षों पहले 6 दिसंबर को तनाव, कर्फ्यू और आशंका का माहौल दिखाई देता था, जबकि आज शांति, श्रद्धा और विकास की भावना हावी है। योगी के अनुसार यह केवल इतिहास की एक घटना नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गौरव और विरासत के पुनर्जागरण का क्षण है, जिसने प्रदेश की सामाजिक और आर्थिक सोच पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यूपी अब निवेश के लिए सुरक्षित, भरोसेमंद और आकर्षक बन चुका है, जिससे नई संभावनाओं के रास्ते खुल रहे हैं।

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा