Indigo के बवाल के बाद सरकार का बड़ा एक्शन, फ्लाइट टिकट के दाम हुए फिक्स, जानें नई रेट लिस्ट

DGCA Take Action on Crisis: तमाम तरह की आफत के बाद हवाई यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से इंडिगो के संचालन में आए संकट के बाद अब सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है।
government-caps-domestic-flight-fares-indigo-crisis-new-rates-list
हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी किराये के नियम सरकार ने किए तय
Published on
Updated on

After Indigo Crisis Government Release New Airline Fare List: इंडिगो के असंतुलित संचालन की वजह से हवाई यात्रा के सफर के लिए मचे हड़कंप के बीच अब हवाई यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से इंडिगो एयरलाइंस के संचालन में आए संकट की वजह से कई उड़ानें रद्द हो रही थीं, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ रहा था। फ्लाइट की टिकटें अचानक आसमान छूने लग रही थीं, लेकिन अब सरकार ने इस पर कड़ा एक्शन लिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस की मनमानी पर रोक लगाते हुए घरेलू उड़ानों के किराए की अधिकतम किराया की सीमा तय कर दी है। अब एयरलाइंस अपनी मर्जी से या मजबूरी का फायदा उठाकर आपसे ज्यादा पैसे नहीं वसूल सकेंगी।

सरकार ने यह कदम पूरी तरह से जनहित को ध्यान में रखते हुए उठाया है। मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक, इंडिगो संकट के कारण उड़ानों की संख्या कम होने से जो अफरा-तफरी मची थी, उसे कंट्रोल करना जरूरी हो गया था। यह नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और जब तक हवाई किरायों में स्थिरता नहीं आ जाती या अगली समीक्षा नहीं होती, तब तक यही व्यवस्था बनी रहेगी। मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि किसी भी सूरत में यात्रियों से तय सीमा से ज्यादा किराया नहीं लिया जा सकता, ताकि आम लोगों का बजट न बिगड़े।

अब दूरी के हिसाब से लगेगा पैसा

सरकार ने दूरी के आधार पर किराए की अलग-अलग स्लैब तैयार की हैं ताकि पारदर्शिता बनी रहे। नए नियमों के तहत अगर आप 500 किलोमीटर तक का सफर करते हैं, तो आपसे 7,500 रुपये से ज्यादा किराया नहीं लिया जाएगा। वहीं, 500 से 1000 किलोमीटर की दूरी के लिए यह सीमा 12,000 रुपये तय की गई है। अगर आपकी यात्रा 1000 से 1500 किलोमीटर के बीच है तो अधिकतम किराया 15,000 रुपये होगा और 1500 किलोमीटर से ज्यादा दूरी के लिए यह 18,000 रुपये होगा। हालांकि, आपको यह ध्यान रखना होगा कि इस किराए में यूजर डेवलपमेंट फीस, पैसेंजर सर्विस फीस और टैक्स शामिल नहीं हैं। साथ ही, यह नियम बिजनेस क्लास और उड़ान योजना वाली फ्लाइट्स पर लागू नहीं होगा।

सरकार के द्वारा जारी किए गए किराये के नए नियम

स्टेज लंबाई (दूरी) अधिकतम किराया (₹)
500 किमी तक 7500
500–1000 किमी 12000
1000–1500 किमी 15000
1500 किमी से अधिक 18000

हर वेबसाइट और एप पर लागू होगा नियम

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि यह नई किराया सीमा सिर्फ एयरलाइन की वेबसाइट पर ही नहीं, बल्कि सभी ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों और बुकिंग एप्स पर भी समान रूप से लागू होगी। कोई भी प्लेटफॉर्म इससे बच नहीं पाएगा और न ही कोई अलग चार्ज जोड़ पाएगा। सरकार ने सभी एयरलाइंस को यह भी हिदायत दी है कि वे सभी किराया श्रेणियों में टिकट उपलब्ध रखें और जहां मांग ज्यादा है, वहां क्षमता बढ़ाने की कोशिश करें। इंडिगो के संचालन में आई दिक्कतों के चलते उड़ानों की कमी हो गई थी, जिसे देखते हुए सरकार ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया है ताकि यात्रियों का समय और पैसा दोनों सुरक्षित रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com