उत्तर प्रदेश की 10 बड़ी खबरें (सोर्स- सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

UP Top 10 News: रक्षाबंधन की बधाई या सियासी हमला? DM ने निभाया भाई का फर्ज; एक क्लिक में पढ़ें 10 बड़ी खबरें

UP News Updates: राखी बांधी तो डीएम ने निभाया भाई का फर्ज, रक्षाबंधन की बधाई या सियासी हमला? सपा से गठबंधन पर ओवैसी का दो टूक जवाब, अचानक धंसा घर का आंगन,पढ़ें उत्तर प्रदेश की 10 बड़ी और अहम खबरें..

स्निग्धा श्रीवास्तव

Uttar Pradesh Top 10 News Today: उत्तर प्रदेश की दिनभर की वो बड़ी और अहम खबरें हम अपने पाठकों के लिए एक साथ लेकर आ रहे हैं। जहां आप केवल एक क्लिक में राज्य में हुई सियासी हलचल से लेकर सरकार की घोषणाओं और अपराध की दुनिया में क्या कुछ हुआ वो सबकुछ जान पाएंगे। आइए इस खास बुलेटिन में यूपी की दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

सपा से गठबंधन पर ओवैसी का दो टूक जवाब, बोले- क्या हम कालीन बिछाकर हाथ जोड़कर खड़े हो जाएंगे?

अखिलेश यादव और असदुद्दिन ओवैसी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, राज्य की राजनीतिक हलचल और नए गठबंधनों को लेकर कयासबाजी काफी तेज होती जा रही है। इसी चुनावी सरगर्मी के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ भविष्य में किसी भी संभावित गठबंधन के कयासों पर विराम लगा दिया है।

पढ़ें पूरी खबर...

रक्षाबंधन की बधाई या सियासी हमला? ओपी राजभर ने अखिलेश से बहनों के लिए मांगा जबरदस्त वादा, सियासी हलचल तेज

ओपी राजभर और अखिलेश यादव

रक्षाबंधन के मौके पर भी ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर सियासी हमला जारी रखा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला।

पढ़ें पूरी खबर...

अंकित बालियान को लगी 9 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फायरिंग का CCTV वीडियो भी आया सामने

अंकित बालियान हत्याकांड

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की बुधवार शाम हत्या के बाद हंगामा मच गया। नाला पटरी मार्ग पर जिम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने अंकित बालियान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।

पढ़ें पूरी खबर...

राखी बांधी तो डीएम ने निभाया भाई का फर्ज; जमा कराई फीस और दिलाई साइकिल, जरूरतमंदों की मदद के लिए किया प्रेरित

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह रोज की तरह जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान एक मां अपनी बेटी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची। हाथ में एक प्रार्थना पत्र था, जिसमें बेटी को पढ़ाने का सपना अल्फाजों में उकेरा गया था। मां ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण कई महीनों से बेटी की स्कूल फीस जमा नहीं हो सकी है।

पढ़ें पूरी खबर...

अलीगढ़ में गुरु बना गुनहगार; प्रधानाचार्य पर मासूम की बेरहमी से पिटाई का आरोप, शरीर पर उभरे चोट के निशान

पीड़ित छात्र

जिस शिक्षक के हाथों में बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी होती है, उन्हीं हाथों पर एक मासूम छात्र की बेरहमी से पिटाई के गंभीर आरोप लगे हैं। अलीगढ़ के गभाना कोतवाली क्षेत्र स्थित लक्ष्मी राज इंटर कॉलेज में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। बच्चे के शरीर पर दिखाई दे रहे चोट के निशान कथित पिटाई की गंभीरता को बयां कर रहे हैं।

पढ़ें पूरी खबर...

पद की गरिमा के साथ संस्कारों की मिसाल… राखी बंधवाकर बच्चियों के पैर छूने वाले DM ने दिया बड़ा संदेश

आगरा डीएम

रक्षाबंधन का पर्व सिर्फ राखी बांधने और उपहार देने तक सीमित नहीं है। यह भारतीय संस्कृति में रिश्तों, सम्मान और संस्कारों का पर्व भी है। इस बार उत्तर प्रदेश में दो जिलाधिकारियों से जुड़े रक्षाबंधन के प्रसंगों ने इसी भावना को एक अलग और बेहद खूबसूरत संदेश में बदल दिया।

पढ़ें पूरी खबर...

दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेलिंग से टूट गई छात्रा की हिम्मत, आत्महत्या करने पहुंची युवती को समाजसेवियों ने बचाया

छात्रा

दुष्कर्म के कथित आरोप और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किए जाने से परेशान एक छात्रा आत्महत्या करने के इरादे से डैंपियर नगर पहुंच गई। वह रोती-बिलखती हालत में थी। इसी दौरान समाजसेवी ममता गौतम और प्रदीप बनर्जी की नजर उस पर पड़ी। दोनों ने युवती को संभाला और समझा-बुझाकर उसे आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया।

पढ़ें पूरी खबर...

मथुरा में गूंजा ‘खेलो इंडिया डायलॉग’; युवाओं ने सुना पीएम मोदी का संदेश, कॉलेज में जुटे युवा खिलाड़ी

राष्ट्र निर्माण का संकल्प

 राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मथुरा में युवाओं और युवा खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया डायलॉग—खेल की बात, पीएम के साथ’ कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के युवाओं और युवा खिलाड़ियों से सीधा संवाद किया। 

पढ़ें पूरी खबर...

Kanpur: अचानक धंसा घर का आंगन; 25 फीट गहरे गड्ढे में गिरी 18 साल की युवती, 7 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन..

रेस्क्यू ऑपरेशन

कानपुर में शुक्रवार सुबह घर का आंगन अचानक धंस गया। इसमें 18 साल की लड़की गिर गई। घर में चीख-पुकार मच गई। बड़ी बहन ने देखा तो उसने मां-बाप, भाई-बहन को बुलाया। उन्होंने रस्सी डालकर निकालने की कोशिश की। लेकिन, इतनी देर में मिट्टी और धंस गई और लड़की अंदर चली गई। वह दिखना बंद हो गई।

पढ़ें पूरी खबर...

Prayagraj: जूडो में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, छह खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया प्रयागराज का मान

सर्वोदय बालिका विद्यालय की छात्राएं

 कौड़िहार स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय (बालिका) विद्यालय की छात्राओं ने जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। जनपद एवं मंडलीय स्तर पर आयोजित जूडो प्रतियोगिता में विद्यालय की छह छात्राओं ने अपने-अपने वर्ग में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

पढ़ें पूरी खबर...

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार