UP दिनभर में आज की 10 बड़ी खबरें सोर्स- AI
उत्तर प्रदेश

UP Top 10 News: यूपी ट्रेड शो की तैयारी, TGT-PGT पर अनशन, बुलडोजर पर चढ़ा दंपती, 2027 से पहले अखिलेश का दांव

UP News: CM योगी का जनता दर्शन, सपा में बड़ा फेरबदल, आगरा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, UP में डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस, UPTET पर आयोग का फैसला; पढ़ें प्रदेश की 10 बड़ी और अहम खबरें एक साथ।

अमन मौर्या

Uttar Pradesh Top 10 News Today: उत्तर प्रदेश की दिनभर की वो बड़ी और अहम खबरें हम अपने पाठकों के लिए एक साथ लेकर आ रहे हैं। जहां आप केवल एक क्लिक में राज्य में हुई सियासी हलचल से लेकर सरकार की घोषणाओं और अपराध की दुनिया में क्या कुछ हुआ वो सबकुछ जान पाएंगे। आइए इस खास बुलेटिन में यूपी की दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में 150 लोगों की सुनीं समस्याएं, दिव्यांग की पेंशन बहाल कराने के निर्देश

जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों से उन्होंने कहा कि सरकार इलाज में पूरी मदद करेगी। इसके लिए जरूरतमंद लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा और इसके बाद भी जरूरत पड़ी तो विवेकाधीन कोष से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

पढ़ें पूरी खबर...

UP Politics: 2027 चुनाव से पहले सपा में बड़ा फेरबदल, अखिलेश यादव ने बदले 6 जिलों के जिलाध्यक्ष; देखें लिस्ट

सपा प्रमुख अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने पत्र जारी करके बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से 6 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नामित किए गए हैं। सूची के अनुसार बलिया से सुनील कुमार मौर्या पुत्र बृजराज मौर्या, ग्राम खोरौली, पोस्ट सहतवार को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

पढ़ें पूरी खबर...

बाबा विश्वनाथ के दरबार में PM मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना, सीएम योगी ने स्वच्छता प्रहरियों को किया सम्मानित

बाबा विश्वनाथ के दरबार में सीएम-राजनाथ सिंह-चिराग पासवान

बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी अविनाशी काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता प्रहरियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

पढ़ें पूरी खबर...

UP International Trade Show: योगी सरकार के विजन को मिलेगी वैश्विक पहचान, दुनिया देखेगी UP का औद्योगिक सामर्थ्य

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026

उत्तर प्रदेश में निवेश, निर्यात और औद्योगिक विकास को वैश्विक बाजार से जोड़ने की योगी सरकार की पहल को चौथे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 के माध्यम से नई गति मिलने जा रही है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों, उत्पादों, सरकारी विभागों और विकास प्राधिकरणों को वैश्विक खरीदारों तथा निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

पढ़ें पूरी खबर...

Agra Anti Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाओ अभियान में हाई-वोल्टेज ड्रामा, बुलडोजर पर चढ़ा दंपती- VIDEO

आगरा में अतिक्रमण हटाने के दौरान बुलडोजर पर चढ़ा दंपती

ताजनगरी में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। इस बीच कार्रवाई के साथ-साथ विरोध की तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं। बीते कुछ दिनों में शहर के अलग-अलग इलाकों में नगर निगम की टीम ने सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। इसी दौरान कई जगह नगर निगम की टीम और स्थानीय लोगों के बीच तीखी कहासुनी की स्थिति बन गई।

पढ़ें पूरी खबर...

मथुरा पुलिस पर 10वीं के छात्र को बेल्ट से पीटने का आरोप, SSP से शिकायत कर जांच की मांग

मथुरा पुलिस

मथुरा के कोतवाली कृष्णा नगर में 10वीं कक्षा के छात्र के साथ कथित मारपीट, गाली-गलौज और करीब तीन घंटे तक अवैध हिरासत में रखने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्र की बहन योगेश देवी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें पूरी खबर...

TGT-PGT Protest: पुराने पैटर्न पर अड़े अभ्यर्थी, प्रयागराज में आमरण अनशन पर बैठे छात्र; छात्रा की बिगड़ी तबीयत

प्रयागराज में TGT-PGT अभ्यर्थियों का आमरण अनशन

टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षा को पुरानी नियमावली और पुराने पैटर्न के आधार पर कराने की मांग को लेकर प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं धरने पर बैठे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर पांच छात्र-छात्राओं ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

पढ़ें पूरी खबर...

UPTET 2026 Result: यूपीटीईटी अभ्यर्थियों को झटका, OMR और नॉर्मलाइजेशन में अंक संशोधन से आयोग ने किया इनकार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग

शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 के परिणाम में संशोधन की उम्मीद लगाए अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से राहत नहीं मिली है। आयोग ने ओएमआर शीट में अनुक्रमांक या प्रश्न पुस्तिका क्रमांक गलत भरने, नॉर्मलाइजेशन के कारण अंक कम होने तथा उत्तरकुंजी के आधार पर अंकों में संशोधन की मांग को स्वीकार नहीं किया है।

पढ़ें पूरी खबर...

हाईकोर्ट बार चुनाव में 263 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर, बृजेंद्र पांडेय और राय साहब के बीच मुकाबले की चर्चा

इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में 30 पदों के लिए कुल 263 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज गुरुवार को हो रहे मतदान के साथ ही सभी प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो जाएगी। चुनाव को लेकर हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मी तेज है। अलग-अलग पदों पर प्रत्याशी अपने समर्थन में अधिवक्ताओं को लामबंद करने में जुटे हैं।

पढ़ें पूरी खबर...

मेरठ और नोएडा के बीच शुरू हुई AC डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस, 124 रुपये में होगा 78 किमी का सफर

डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने मेरठ और नोएडा के बीच सफर करने वाले यात्रियों को एक बड़ी और शानदार सौगात दी है। अब मेरठ के लोगों को डबल डेकर बस में वातानुकूलित यात्रा का आनंद लेने के लिए दिल्ली या मुंबई जैसे महानगरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मेरठ और नोएडा रूट पर पूरी तरह से वातानुकूलित (एसी) डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा का सफलतापूर्वक संचालन शुरू कर दिया गया है।

पढ़ें पूरी खबर...

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच

Tata Sons के चेयरमैन पद पर एन चंद्रशेखरन अब पाएंगे इतनी सैलरी, जानें सालाना पैकेज और नेटवर्थ का सच