हाईकोर्ट बार चुनाव में 263 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर, बृजेंद्र पांडेय और राय साहब के बीच मुकाबले की चर्चा

Allahabad High Court: प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 30 पदों के लिए 263 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर 8 व महासचिव पद पर 14 उम्मीदवार हैं। आज मतदान का आयोजन किया जा रहा
Allahabad High Court Bar Association Election : 263 Candidates Contesting for 30 Posts
इलाहाबाद हाईकोर्ट(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Allahabad High Court Bar Association Election: इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में 30 पदों के लिए कुल 263 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज गुरुवार को हो रहे मतदान के साथ ही सभी प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो जाएगी। चुनाव को लेकर हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मी तेज है। अलग-अलग पदों पर प्रत्याशी अपने समर्थन में अधिवक्ताओं को लामबंद करने में जुटे हैं।

महासचिव पद पर 14 प्रत्याशी, दो नामों की सबसे ज्यादा चर्चा

महासचिव पद पर इस बार 14 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। इनमें बृजेंद्र कुमार पांडेय और राय साहब यादव के बीच मुकाबले की चर्चा अधिवक्ताओं के बीच सबसे ज्यादा है। दोनों खेमों की ओर से अपने-अपने पक्ष में मजबूत समर्थन का दावा किया जा रहा है। हालांकि इन दावों की वास्तविक तस्वीर मतदान और मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगी। महासचिव पद का यह मुकाबला चुनाव की सबसे चर्चित लड़ाइयों में शामिल हो गया है।

Allahabad High Court Bar Association Election : 263 Candidates Contesting for 30 Posts
PM Modi Birthday: वाराणसी में 76 बटुकों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक; की दीर्घायु की कामना, देखें तस्वीरें

अध्यक्ष पद पर आठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 15 उम्मीदवार

अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 15 उम्मीदवार आमने-सामने हैं। संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए 13, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए 12, संयुक्त सचिव प्रेस के लिए 10 और संयुक्त सचिव महिला पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं।

उपाध्यक्ष की छह सीटों पर 56 प्रत्याशी

उपाध्यक्ष की छह सीटों के लिए भी मुकाबला काफी दिलचस्प है। चार पुरुष पदों के लिए 50 प्रत्याशी और दो महिला पदों के लिए छह प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। कोषाध्यक्ष के पुरुष पद पर 11 और महिला पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।

गवर्निंग काउंसिल की 15 सीटों के लिए भी बड़ी संख्या में प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 10 पुरुष सीटों पर 100 और पांच महिला सीटों पर 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस तरह बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए कुल 263 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

17 सितंबर को मतदान के बाद मतगणना के साथ ही स्पष्ट होगा कि अधिवक्ताओं ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना है। फिलहाल महासचिव पद की लड़ाई पर सबसे अधिक निगाहें टिकी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com