यूपी टॉप 10 न्यूज सोर्स- AI
उत्तर प्रदेश

UP Top 10 News: राहुल के विमान का Go-Around, आंगनबाड़ी मानदेय बढ़ा, मोहसिन रजा को नई कमान; पढ़ें 10 बड़ी खबरें

UP News Updates: लखनऊ में राहुल गांधी के विमान का Go-Around, UP में आंगनबाड़ी मानदेय में बढ़ोतरी, मुरादाबाद में मस्जिद को नोटिस और कौशांबी ब्लास्ट खुलासा, पढ़ें प्रदेश की 10 बड़ी और अहम खबरें एक साथ।

अमन मौर्या

Uttar Pradesh Top 10 News Today: उत्तर प्रदेश की दिनभर की वो बड़ी और अहम खबरें हम अपने पाठकों के लिए एक साथ लेकर आ रहे हैं। जहां आप केवल एक क्लिक में राज्य में हुई सियासी हलचल से लेकर सरकार की घोषणाओं और अपराध की दुनिया में क्या कुछ हुआ वो सबकुछ जान पाएंगे। आइए इस खास बुलेटिन में यूपी की दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले एयर इंडिया की फ्लाइट ने लिया Go-Around, राहुल गांधी भी थे सवार

एयर इंडिया

यूपी की राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को लैंडिंग से ठीक पहले गो-अराउंड करना पड़ा। एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली से आ रही लखनऊ आ रही थी। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इसी फ्लाइट में सवार थे। बताया जा रहा है कि पहली बार लैंडिंग के दौरान विमान का एप्रोच अनस्टेबल हो गया था जिसके कारण पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लैंडिंग रोक दी।

पढ़ें पूरी खबर...

CM योगी का सबसे बड़ा तोहफा! आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़कर हुआ 12 हजार, 5 लाख तक फ्री इलाज की घोषणा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या दौरे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान और नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी सहायिकाओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मानदेय बढ़ाने का एलान किया।

पढ़ें पूरी खबर...

UP अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने मोहसिन रजा, योगी सरकार में मंत्री रहे रजा को मिलेगा कैबिनेट रैंक का दर्जा

मोहसिन रजा यूपी अल्पसंख्यक आयोग के नए अध्यक्ष नियुक्त

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता मोहसिन रजा को प्रदेश के अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग में मोहसिन रजा समेत कुल 9 नियुक्तियां हुई हैं। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आयोग के सभी का सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।

पढ़ें पूरी खबर...

सहारनपुर के बाद मुरादाबाद का नंबर...मस्जिद को MDA का अल्टीमेटम, 15 दिन बाद होगा बुलडोजर एक्शन!

मुरादाबाद में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को प्राधिकरण ने जारी की नोटिस

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कलक्ट्रेट परिसर में स्थित पुरानी मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर प्रदेश में काफी विरोध हुआ। इस बीच राज्य में एक और मस्जिद पर प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में है। मुरादाबाद जिले में सरकारी जमीन पर बने धार्मिक भवन को लेकर प्रशासन की तरफ से कार्रवाई शुरू हो गई है। जिले में दिल्ली रोड पर पाकबड़ा थाना क्षेत्र में लगभग तीन सौ वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर मस्जिद बनी है। इसे एमडीए ने अवैध निर्माण माना है।

पढ़ें पूरी खबर...

सीएम योगी ने किया दो दिवसीय UP टेक्सटाइल्स कॉन्क्लेव का उद्घाटन, बोले- यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल

यूपी टेक्सटाइल्स कॉन्क्लेव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी का मतलब अप यानी ‘अल्टीमेट पोटेंशियल’ है। उत्तर प्रदेश के पास विरासत, हुनर, मानव संसाधन, उद्योग, उद्यमिता और देश का सबसे बड़ा बाजार है। दुनिया की सबसे युवा वर्कफोर्स भी हमारे पास है। अब इसी ताकत के सहारे उत्तर प्रदेश को ग्लोबल टेक्सटाइल हब बनाना है। हमारा लक्ष्य फाइबर से यार्न, यार्न से फैब्रिक, फैब्रिक से गारमेंट और गारमेंट से ब्रांड होते हुए ग्लोबल मार्केट तक पूरी वैल्यू चेन प्रदेश में विकसित करने का है।

पढ़ें पूरी खबर...

Varanasi: गवाही के लिए कोर्ट में नहीं पहुंचे CO सत्येंद्र प्रसाद तिवारी, अदालत ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

CO ट्रैफिक सत्येंद्र प्रसाद तिवारी

वाराणसी की विशेष SC/ST अदालत ने गवाही देने के लिए दो बार बुलाए जाने के बावजूद कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर कौशांबी में तैनात CO ट्रैफिक सत्येंद्र प्रसाद तिवारी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर 10 सितंबर को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। साथ ही अग्रिम आदेश तक उनका वेतन रोकने के भी निर्देश दिए गए हैं।

पढ़ें पूरी खबर...

ऑनलाइन हाजिरी में लापरवाही पर गिरी गाज; 33 जिलों के DIOS पर कार्रवाई के आदेश, 6 दिन में सुधार के निर्देश

यूपी बोर्ड

यूपी बोर्ड ने राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों की प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद कई जिलों में ऑनलाइन हाजिरी की स्थिति बेहद खराब मिलने पर बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाया है। समीक्षा में सामने आया कि प्रयागराज समेत 33 जिलों में ऑनलाइन उपस्थिति 10 प्रतिशत से भी कम है।

पढ़ें पूरी खबर...

Kaushambi Blast: हापुड़ से बारूद, तमिलनाडु से पटाखे...कौशांबी ब्लास्ट में शोएब की गिरफ्तारी से हुआ खुलासा

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस में संचालक का पार्टनर शोएब गिरफ्तार

अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री संचालक नौशाद के बिजनेस पार्टनर शोएब को पिपरी के काठ गांव से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि शोएब, नौशाद के साथ मिलकर पटाखों के कारोबार में सक्रिय था और तमिलनाडु से पटाखे व हापुड़ से बारूद मंगाकर ऊंचे दामों पर बेचता था।

पढ़ें पूरी खबर...

Agra: हनुमान मंदिर को चोरों ने फिर बनाया निशाना, दानपात्र की रकम सहित पेटी ले उड़े बदमाश

हनुमान मंदिर

थाना अछनेरा क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बीच अब अज्ञात चोरों ने एक हनुमान मंदिर को निशाना बनाकर पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि बीती रात अज्ञात चोर मंदिर के पीछे लगे जंगले को काटकर दानपात्र उखाड़कर अपने साथ ले गए। मंदिर के महंत के मुताबिक दानपात्र में एक लाख रुपये से अधिक की रकम होने की बात सामने आई है।

पढ़ें पूरी खबर...

बदर अली के विवादित बयान का मामला गरमाया; सचिन सिरोही ने दंगा भड़काने का लगाया आरोप, रासुका लगाने की मांग

आजाद समाज पार्टी नेता बदर अली

कभी लव-जेहाद, कभी जेहाद लैंड तो कभी अवैध मस्जिद और मदरसों को ध्वस्त करने की मांग करने वाले अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही लगातार हिंदुत्व की आवाज उठाते रहे हैं। इस बार उन्होंने योगी सरकार से सहारनपुर की तरह मेरठ में भी बनी अवैध मस्जिदों और मदरसों को ध्वज करने की मांग की है।

पढ़ें पूरी खबर...

PM Modi Mumbai Visit Live: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मुंबई में हो रहा आयोजित

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला